Move to Jagran APP

दाखा के वोटरों ने राज्य सरकार के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ी, हमेसा उनका ऋणी रहूंगा : अयाली

अयाली ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए जल्दी ही स्थानीय मुख्य कार्यालय में सुविधा सेंटर खोला जा रहा है जिससे लोग अपना कार्य आसानी से करवा सकेंगे।

By Edited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 05:20 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 04:48 PM (IST)
दाखा के वोटरों ने राज्य सरकार के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ी, हमेसा उनका ऋणी रहूंगा : अयाली
दाखा के वोटरों ने राज्य सरकार के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ी, हमेसा उनका ऋणी रहूंगा : अयाली

मुल्लांपुर दाखा, जेएनएन। हलका विधायक मनप्रीत सिंह अयाली के सम्मान में शहरवासियों ने समारोह आयोजित किया। इस दौरान विधायक का शिरोमणी अकाली दल के शहरी अध्यक्ष और मार्केट कमेटी दाखा के पूर्व चेयरमैन डॉ. अमरजीत सिंह मुल्लांपुर, भाजपा नेता नवदीप सिंह ग्रेवाल, व्यापार मंडल के प्रधान बलदेव कृष्ण अरोड़ा, सुभाष कुमार गर्ग, गुलशन लूथरा, महिला नेता मनीषा सिंह और लक्ष्मी देवी लच्छी के नेतृत्व में सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

विधायक अयाली ने कहा कि उप चुनाव में हुई जीत मेरी नहीं बल्कि क्षेत्र के लोगों, शिरोमणी अकाली दल और भाजपा की सरकार में करवाए गए विकास कार्यों की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि हलका दाखा के वोटरों ने राज्य सरकार के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ी है जिसकी वजह से यह जीत संभव हुई। अयाली ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए जल्दी ही स्थानीय मुख्य कार्यालय में सुविधा सेंटर खोला जा रहा है जिससे लोग अपना कार्य आसानी से करवा सकेंगे। विधायक ने शहरवासियों का धन्यवाद करते कहा कि वह हमेशा वोटरों के ऋणी रहेंगे।

इस मौके जत्थेदार मघ्घर सिंह बड़ैच, पूर्व पार्षद सज्जन कुमार बांसल, बलबीर चंद बीरा, तरसेम सिंह सेमी, सुशील कुमार विक्की, आढ़ती विजय मल्होत्रा, सरवरिन्दर सिंह चीमा, जसवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह खालसा, प्रधान हरदियाल सिंह, परमजीत सिंह सिद्धू, कुलदीप सिंह खालसा, त्रिलोक सिंह, करमजीत सिंह कलेर, सुरेश अरोड़ा भोला, गोपी धालीवाल, शाम लाल गोयल, तेजिन्दरपाल सिंह, विक्की मल्होत्रा, सतवंत सिंह, नरिन्दर सिंह बड़ैच, भुपिन्दर सिंह, जगजीत सेठी, गेंदा राम, तेजिन्दर सिंह नागी, इंद्रजीत सिंह, भुपिन्दर सिंह, कंवरजीत सिंह, मनोहर लाल, बावा जैन और जय किशन भूषण आदि उपस्थित थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.