Move to Jagran APP

लुधियाना में शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म, दो साल बाद दर्ज हुआ केस

लुधियाना में एक युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। थाना वूमेन पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। युवती ने 2018 में पुलिस कमिश्नर से मिल कर आरोपित के खिलाफ शिकायत दी थी।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 03:20 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 03:20 PM (IST)
लुधियाना में शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म, दो साल बाद दर्ज हुआ केस
पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

लुधियाना, जेएनएन। युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मामले के 4 साल बाद थाना वूमेन पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

एएसआई वीना रानी ने बताया कि आरोपित की पहचान न्यू शिमला पुरी के गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी रमन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने 37 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। युवती ने 27 अक्टूबर 2018 में पुलिस कमिश्नर से मिल कर आरोपित के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें दो साल से ज्यादा समय तक चली जांच के बाद पुलिस आखिरकार इस नतीजे पर पहुंची कि पीड़िता के साथ वाकई में दुष्कर्म हुआ होगा। जिसके बाद पुलिस ने उक्त केस दर्ज किया। वीना रानी ने बताया कि आरोपित की तलाश में रेड की जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

शादी की नीयत से नाबालिगा का अपहरण

शादी की नीयत से नाबालिगा का अपहरण करने के आरोप में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एसआइ तमन्ना देवी ने बताया कि आरोपित की पहचान बाजीगर मोहल्ला निवासी कुंवरपाल के रूप में हुई। नाबालिगा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 दिसंबर की सुबह वो, उसका पति व बड़ी बेटी घर से काम पर चले गए। उस समय उसकी 12 साल की बेटी घर में अकेली थी। शाम को घर आकर देखा तो वो वहां नहीं थी। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित उसे-बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.