Move to Jagran APP

बुड्ढा दरिया को बचाने के लिए डोर टू डोर जाएंगे निगम अफसर और नामधारी संगत

नामधारी संगत ने 25 सदस्यीय टीम का गठन कर लिया है जो कि निगम अफसरों के साथ जाकर लोगों को दरिया में कूड़ा न फेंकने के लिए प्रेरित करेंगे।

By Edited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 07:07 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 09:34 AM (IST)
बुड्ढा दरिया को बचाने के लिए डोर टू डोर जाएंगे निगम अफसर और नामधारी संगत
बुड्ढा दरिया को बचाने के लिए डोर टू डोर जाएंगे निगम अफसर और नामधारी संगत

लुधियाना, [राजेश भट्ट]।  बुड्ढा दरिया की सफाई को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) निगम अफसरों की जमकर क्लास लगा चुका है। यहां तक कि एनजीटी निगम को साफ कह चुका है कि बुड्ढा दरिया में फैली गंदगी पर निगम अफसरों को किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। एनजीटी की सख्ती के बाद निगम अफसर अब हरकत में आ गए। एनजीटी अफसरों को दो टूक कह दिया कि दरिया में फैली गंदगी को रोकने के सख्त से सख्त कदम उठाएं नहीं तो वह खुद कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

loksabha election banner

एनजीटी के सख्त रवैये के बाद निगम अफसर भी अब हरकत में आने लगे हैं। निगम कमिश्नर समेत तमाम आला अफसर व नामधारी संगत मिलकर अब दरिया किनारे बसी बस्तियों में जाकर लोगों को दरिया में कूड़ा न फेंकने की गुहार लगाएंगे। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ निगम कर्मी दरिया में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई से भी अवगत कराएंगे। बुड्ढा दरिया में जमा सॉलिड वेस्ट पर एनजीटी की मॉनिटरिंग कमेटी चंडीगढ़ में बैठक के दौरान निगम कमिश्नर को दो टूक कह चुकी है कि दरिया को जल्द से जल्द सॉलिड वेस्ट फ्री बनाया जाए।

यही नहीं एनजीटी ने निगम को यह भी हिदायतें दी हैं कि दरिया के किनारों पर भी किसी तरह का कूड़ा जमा नहीं होना चाहिए, जिसके बाद निगम कमिश्नर ने अब बुड्ढा दरिया के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है। निगम कमिश्नर इसके लिए नामधारी संगत की मदद लेगी। नामधारी संगत ने 25 सदस्यीय टीम का गठन कर लिया है जो कि निगम अफसरों के साथ जाकर लोगों को दरिया में कूड़ा न फेंकने के लिए प्रेरित करेंगे।

श्री भैणी साहिब दरबार के प्रवक्ता सुखविंदर सिंह ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर ने सतगुरु ठाकुर उदय सिंह से कुछ वॉलंटियर्स मांगे थे, जिसके बाद सतगुरु ने एक टीम का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि अगर निगम अफसरों को ज्यादा वालंटियर्स की जरूरत होगी, तो दरबार की तरफ से वह भी मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार से यह जागरुकता अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि दरिया को सॉलिड वेस्ट फ्री बनाया जा सके।

बुड्ढा दरिया की सफाई भी करवा चुके हैं सतगुरु

बुड्ढा दरिया की सफाई के लिए बनाई गई टास्क फोर्स के प्रमुख भी सतगुरु ठाकुर उदय सिंह ही हैं। उन्होंने बुड्ढा दरिया की सफाई का काम अपने स्तर पर शुरू करवाया और करीब डेढ़ किलोमीटर तक दरिया में सॉलिड वेस्ट निकाल दिया था, लेकिन डेयरियों की तरफ से डाले जा रहे गोबर को रोकने में प्रशासन नाकाम रहा, जिस वजह से उन्हें यह सफाई अभियान रोकना पड़ा। उसके बाद उन्होंने संगत के साथ शहर के अलग- अलग हिस्सों में भी सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया।

श्री भैणी साहिब दरबार ने निगम को दिए 100 रेहड़े

नगर निगम के पास घर-घर से कूड़ा उठाने वाले रेहड़े नहीं हैं। कुछ माह पूर्व निगम ने 500 नए रेहड़े खरीदे, लेकिन यह नाकाफी साबित हुए। निगम को अभी भी कूड़ा ढोने वाले रेहड़ों की जरूरत थी। श्री भैणी साहिब दरबार की तरफ से सतगुरु ठाकुर उदय सिंह ने नगर निगम को 100 रेहड़े दिए गए। इसके लिए सिविल अस्पताल के नजदीक एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मेयर बलकार सिंह संधू, विधायक संजय तलवाड़, नगर निगम कमिश्नर कंवलप्रीत कौर बराड़ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सफाई कर्मियों को टीशर्ट भी बांटी गई, जिन पर सफाई का संदेश लिखा गया था। सतगुरु ठाकुर उदय सिंह ने कहा कि नामधारी दरबार श्री भैणी साहिब हमेशा से शहर की बेहतरी के लिए अपना पूरा योगदान देता रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई इस समय शहर की एक बड़ी समस्या है। नगर निगम के पास जो संसाधन कम हैं, उन्हें पूरा करने के लिए लोगों को भी अपनी भागेदारी बढ़ानी होगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.