कबूतरों को लेकर हुए विवाद में युवक पर शराब की बोतल से हमला, फरार आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह के मुताबिक उन्हें कबूतर पालने का शौक है। दूसरे पक्ष ने भी कबूतर पाल रखे हैं। कबूतर उड़ाने को लेकर दोनों ही पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था। 18 सितंबर को उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
लुधियाना, जेएनएन। कूमकलां स्थित गांव ढोलणवाल में कबूरतों को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसके साथ मारपीट की। हमलावरों ने युवक पर शराब की बोतल से वार किए जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर अारोपित मौके से फरार हो गए। लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया अौर मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना कूमकलां पुलिस ने गांव ढोलणवाल निवासी गुरविंदर सिंह की शिकायत पर गोशा सिंह, लक्की, संगत सिंह अौर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह के मुताबिक उन्हें कबूतर पालने का शौक है। दूसरे पक्ष ने भी कबूतर पाल रखे हैं। कबूतर उड़ाने को लेकर दोनों ही पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था। 18 सितंबर को गुरविंदर सिंह का जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ पैदल सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान अारोपितों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने शराब की बोतल से उस पर वार किए। मारपीट करने के बाद अारोपित मौके से फरार हो गए।
जमीन विवाद में दंपती के साथ मारपीट
लुधियाना, जेएनएन। जमीन विवाद में हमलावरों ने मिलकर के दंपती के साथ जमकर मारपीट की और फरार हो गए। लोगों ने पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया अौर इसकी शिकायत पुलिस से की। थाना कूमकलां पुलिस ने गांव छंदड़ा निवासी अवतार सिंह की शिकायत पर लखवीर सिंह, सर्बजीत कौर अौर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। शिकायतकर्ता अवतार सिंह के मुताबिक उनकी लखवीर सिंह के साथ काफी समय से जमीन विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी के कारण हमलावरों ने पत्नी समेत उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।