ब्लॉक समिति सदस्य हुस्न लाल मड़कन को किया सम्मानित
माछीवाड़ा के शेरपुर जोन से बिना मुकाबला चुने गए ब्लॉक समिति मेंबर हुस्न लाल मड़कन का शुक्रवार को शैलर एसोशिएशन की तरफ से विशेष तौर पर सम्मान किया गया।
संवाद सहयोगी, श्री माछीवाड़ा साहिब : माछीवाड़ा के शेरपुर जोन से बिना मुकाबला चुने गए ब्लॉक समिति मेंबर हुस्न लाल मड़कन का शुक्रवार को शैलर एसोशिएशन की तरफ से विशेष तौर पर सम्मान किया गया। अनाज मंडी में समारोह के दौरान ब्लॉक समिति मेंबर हुस्न लाल मड़कन जो कि एक शैलर उद्योगपति भी हैं उनको शैलर एसोसिएशन के प्रधान रुपिंदर सिंह बैनीपाल और सुरिंदर कुंदरा ने सम्मानित किया। इस मौके पर मड़कन ने कहा कि उन पर लोगों ने विश्वास जताकर इस पद के लिए चुना है और वह लोगों की आशाओं पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर सतीश मित्तल, गुरनाम सिंह नागरा, अशोक सूद, संतोख सिंह बाजवा, सुखदेव सिंह काहलों, हितेश गुप्ता, सुरिंदर सिंह सोनी, भुपिंदर काहलों, शाम लाल जैन, हरिंदर सिंह बैनीपाल, नितिन लूथरा, संजीव खोसला, जतिंदर कुंदरा, बिकी शेरपुर, संत राम, लवली कुमार, संजीव गोयल, अजय गोयल, रकेश बासल भी मौजूद थे।