लुधियाना की गली-गली में गूंज रहे 'जय श्री राम' के घोष, मंदिर निर्माण के लिए 30 टोलियां कर रही धन एकत्रित
लुधियाना में राम भक्त लोगों से राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। लुधियाना शहर में विश्व हिंदू परिषद ने धन संग्रह के लिए 30 टोलियों का गठन किया है। यह टोलियां घर-घर जाकर लोगों से धन एकत्रित करने में जुटी हैं।
लुधियाना, जेएनएन। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्त घर-घर से धन संग्रहित कर रहे हैं। लुधियाना शहर में इन दिनों राम भक्तों की टोलियां गली गली घूमकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए प्रभात फेरियां निकाल रही हैं। यही नहीं राम भक्त लोगों से राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। लुधियाना शहर में विश्व हिंदू परिषद ने धन संग्रह के लिए 30 टोलियों का गठन किया है। यह टोलियां घर-घर जाकर लोगों से धन एकत्रित करने में जुटी हैं। इसमें विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस एवं भाजपा के कार्यकर्ता जुटे हैं।
भाजपा टिब्बा रोड मंडल के प्रधान जसदेव तिवारी की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप नगर, सतकार नगर, अजीत नगर, पंजाबी बाग, मोती बाग, रमेश नगर, न्यू रमेश नगर, सतकरतार नगर समेत अलग अलग इलाकों में प्रभात फेरी निकाली गई। इलाके लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दिया। विहिप के पाली सहजपाल ने बताया कि हर दिन सुबह 30 टोलियां शहर में प्रभात फेरियों के माध्यम से धन जुटा रही हैं। उन्होंने कहा कि घर घर से धन जुटाने के पीछे यह मकसद है कि राम मंदिर में हर घर का योगदान हो ताकि सभी को प्रभु श्री राम का कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो।
इससे पहले मंगलवार को रघुनाथनगर में शिव मंदिर न्यू बसंत विहार से प्रभातफेरी का शुभारंभ हुआ। न्यू बसंत विहार, बसंत विहार, पिंकसिटी, काकोवाल रोड, ग्रेवाल एस्टेट व अन्य आसपास की कालोनियों से होते हुए प्रभातफेरी श्री प्रेम धाम काकोवाल रोड महामंडलेश्वर 1008 स्वामी मुकेशानंद गिरी जी के आश्रम पहुंची। इस मौके पर महामंडलेश्वर 1008 स्वामी मुकेशानंद गिरी जी, धन संग्रह अभियान के संयोजक केशव कौड़ा, सह संयोजक डा. सतीश, विहिप से सह संयोजक संदीप शर्मा, नवीन शर्मा, भाजपा कैलाशनगर मंडल प्रधान रोमी मल्होत्र, महासचिव राकेश नागपाल, गगनदीप, दीपक शर्मा, रवि अग्रवाल, रवि कुमार, सुनील धवन, शोभनाथ, युग्म, पन्ना लाल उपस्थित थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें