सत्य सिद्ध रेकी केंद्र ने निकाली विश्व शांति प्रार्थना यात्रा
सत्य सिद्ध रेकी गुरु स्वमी नानक चन्द जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एक विश्व शान्ति प्रार्थना यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा लुधियाना से डा. हरदेव मुनि की अगुवाई में खन्ना पहुंची। खन्ना के थर्ड आई रेकी सेंटर पर यात्रा का स्वागत किया किया गया। स्थानीय रेस्ट हाउस मार्कीट से खन्ना की सत्य सिद्धा रेकी संगत को साथ लेकर प्रार्थना करती हुई यह यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुए शिव शक्ति ज्ञान बोध विहार गलवड्डी पहुंची।
जागरण संवाददाता, खन्ना
सत्य सिद्ध रेकी गुरु स्वामी नानक चन्द जी की जयंती के उपलक्ष्य में विश्व शान्ति प्रार्थना यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा लुधियाना से डॉ. हरदेव मुनि की अगुवाई में खन्ना पहुंची। खन्ना के थर्ड आई रेकी सेंटर पर यात्रा का स्वागत किया किया गया। स्थानीय रेस्ट हाउस मार्केट से खन्ना की सत्य सिद्धा रेकी संगत को साथ लेकर प्रार्थना करती हुई यह यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुए शिव शक्ति ज्ञान बोध विहार गलवड्डी पहुंची।
यात्रा में महात्मा बुद्ध की मूर्ति से सुशोभित पालकी सजाई गई थी। जिसको देखने के लिए शहर वासियों का जन समूह उमड़ा। सभी सत्य सिद्ध रेकी साधक विश्व शान्ति की प्रार्थना और कामना करते जय गुरु मां, जय गुरु देव का उद्घोष कर रहे थे। बुद्ध वंदना के पश्चात रेकी गुरु ने अपने सन्देश में कहा की आज सारे विश्व को महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत है ताकि पूरी मनुष्य जाति आनंदित जीवन जीती हुई अपने आध्यात्मिक मार्ग को प्रशस्त करें।
इस अवसर पर एडवोकेट परमजीत सिंह सेतिया, जसमिदर सेतिया, शमिदर सेतिया, एडवोकेट दीपेश खोसला, पायल खोसला, सीए राजीव दत्ता, टीना दत्ता, आशीष दत्ता, मधु खुल्लर, राम कुमार मैनरो, रवि मैनरो, सीमा मैनरो, कमल मैनरो, चांदनी मैनरो, शिवम, जानवी, रिया, सौरव मेहता, देव मेहता, राजू मेहता,,आशा खोसला, भूपिदर खोसला, राजन शर्मा, वीणा शर्मा, सुखदेव रतन, विक्की, राजेश नारंग, अनिल सूद, रजनी, सोनू मेहन, आरती, अनु विजन, शीतल विजन, नवीन, नीरू, सुखदेव सिंह, सतविदर सिंह, लखबीर सिंह लक्खा, भावना, मनप्रीत, अवतार वर्मा, हर्ष वर्मा, प्रीति, एकता भी शामिल थे।