सड़क दुर्घटना में 3 घायल, 1 गंभीर
जागरण संवाददाता, खन्ना शहर के समराला रोड पर एक सड़क दुर्घटना मे 3 व्यक्तियों के घायल होने का समाचा
जागरण संवाददाता, खन्ना
शहर के समराला रोड पर एक सड़क दुर्घटना मे 3 व्यक्तियों के घायल होने का समाचार सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए खन्ना के सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। घायलों मे से एक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रमनदीप ¨सह (30), हर¨वदर ¨सह (20) व आकाशदीप ¨सह (22) सभी निवासी नौलड़ी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव से खन्ना किसी काम से आ रहे थे। जैसे ही वह समराला रोड रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे उतरने लगे तो उनको पीछे से आ रहे एक टाटा 407 टैंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरते हुए गंभीर तौर पर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को खन्ना के सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। वहीं, आकाशदीप ¨सह की हालत को गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा देने के उपरांत उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।