Move to Jagran APP

सीआइए स्टाफ ने जाली करंसी के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जाली करंसी का धंधा करने के आरोप में तीन लोगों को काबू किया है। उनके कब्जे से जाली करंसी भी बरामद की गई है। इसकी मात्रा की जानकारी फिलहाल पुलिस ने नहीं दी है।

By Edited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 05:35 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 05:35 AM (IST)
सीआइए स्टाफ ने जाली करंसी के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
सीआइए स्टाफ ने जाली करंसी के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

खन्ना, जेएनएन। पुलिस ने जाली करंसी का धंधा करने के आरोप में तीन लोगों को काबू किया है। उनके कब्जे से जाली करंसी भी बरामद की गई है। इसकी मात्रा की जानकारी फिलहाल पुलिस ने नहीं दी है। आरोपितों में एक खन्ना का रहने वाला है और दो लुधियाना के हैं।

loksabha election banner

खन्ना का रहने वाला आरोपित मेन सप्लायर था और लुधियाना के रहने वाले दो आरोपित उससे जाली करंसी खरीदने के लिए आए थे। सीआइए स्टाफ के एसआइ विजय कुमार को सूचना मिली थी कि खन्ना की नई आबादी का रहने वाले परमिदर सिंह उर्फ बब्बू जाली करंसी का धंधा करता है। लुधियाना के बस स्टैंड के पास फौजी मोहल्ला निवासी बलजिंदर सिंह और लुधियाना की कोचर मार्केट निवासी दीपक कुमार उससे जाली करंसी लेने के लिए खन्ना पहुंचे हैं। इस पर कार्रवाई कर आरोपितों को काबू किया गया है।

एसएचओ सिटी एक सिकंदर ¨सह ने कहा कि मामला सीआइए स्टाफ का है। एसएसपी हरप्रीत ¨सह और डीएसपी (डी) मनमोहन सरना से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

टायर फटने से हाईवे पर टकराई दो कारें

शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर खन्ना शहर में फ्लाईओवर के ऊपर एक कार का टायर फट गया। इससे कार बेकाबू हो गई और वहां से गुजर रही एक अन्य कार से टकरा गई। इससे कारें तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कोई जानी नुक्सान होने से बच गया।

लुधियाना के गिल रोड निवासी तरसेम सिंह मंडी गोबिंदगढ़ से वापस लौट रहे थे। इसी तरह करतार सिंह अपनी कार से लुधियाना से चंडीगढ़ जा रहा था। ललहेड़ी चौक के पास फ्लाईओवर के ऊपर तरसेम सिंह की कार का टायर फटा। कार बेकाबू होकर डिवाइडर क्रास कर दूसरी तरफ करतार सिंह की कार से जा टकराई। इससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.