1000 जाली यूरो के साथ रोमानिया लड़की काबू, निकला लड़का
जागरण संवाददाता, खन्ना: एक नाटकीय घटनाक्रम में खन्ना पुलिस ने मनी एक्सचेंजर को एक हजार रुपये के जाली
जागरण संवाददाता, खन्ना: एक नाटकीय घटनाक्रम में खन्ना पुलिस ने मनी एक्सचेंजर को एक हजार रुपये के जाली यूरो एक्सचेंज करने जा रही एक रोमानिया मूल की लड़की को खन्ना बस स्टैंड के पास से काबू किया है। सिटी थाने में उससे पूछताछ के दौरान उस वक्त पुलिस अधिकारियों के पांव तले जमीन खिसक गई जब उन्हें पता चला कि जिसे वे पकड़ कर लाए हैं, वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है।
जानकारी के अनुसार, पुराना बाजार में वेस्टर्न यूनियन के डीलर जेसी गोयल के नाम से संजीव कुमार गोयल की दुकान हैं। उनकी दुकान पर एक विदेशी मूल की लड़की 1000 यूरो बदलने पहुंची। उसने यूरो के बदले 79 हजार रुपये एक्सचेंज कराए। इसके बाद संजीव कुमार गोयल ने लड़की द्वारा दिए यूरो अन्य दुकानदार को भेजे तो पता चला कि वह जाली हैं। उन्होंने तुरंत एसएसपी खन्ना नवजोत ¨सह माहल को ठगी की जानकारी दी।
एसएसपी माहल के निर्देश पर हरकत में आई सिटी पुलिस ने लड़की को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह रोमानिया का रहने वाला लड़का है और उसने लड़के से लड़की बनने के लिए ऑपरेशन कराया है और जल्द ही वह लड़की बनने जा रहा है। एसएचओ सिटी रजनीश सूद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। फिलहाल उसका नाम सिमन बताया जा रहा है और पर्चा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सूद ने कहा कि मेडिकल जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि वह लड़का है या लड़की।