खन्ना नगर कौंसिल प्रधान पद का नोटीफिकेशन जारी, प्रधान लद्दड़ को बताया ही नहीं
नोटीफिकेशन पंजाब के राज्यापाल की तरफ से पंजाब सरकार के प्रिंसिपल सचिव अजय कुमार सिन्हा की तरफ से जारी किया गया है। नोटीफिकेशन पर 11 मई की तारीख लिखी है। इसके नीचे कापी प्रधान कमलजीत सिंह लद्दड़ को भी भेजी गई है।
खन्ना, (लुधियाना) [सचिन आनंद]। नगर कौंसिल के प्रधान पद के लिए कमलजीत सिंह लद्दड़ के नाम की नोटिफिकेशन स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से जारी कर दी गई है। 21 अप्रैल को कौंसिल के प्रधान चुने गए लद्दड़ अब कभी भी प्रधान की कुर्सी पर बैठ सकते हैं। अभी उप प्रधान चुने गए ज¨तदर पाठक कार्यकारी प्रधान का पदभार संभाल रहे थे, लेकिन नोटीफिकेशन के बाद लद्दड़ के लिए पद संभालने का रास्ता साफ हो गया है। नोटीफिकेशन को लेकर एक अजीब से हालात भी सामने आए हैं।
नोटीफिकेशन पंजाब के राज्यापाल की तरफ से पंजाब सरकार के प्रिंसिपल सचिव अजय कुमार सिन्हा की तरफ से जारी किया गया है। नोटीफिकेशन पर 11 मई की तारीख लिखी है। इसके नीचे कापी प्रधान कमलजीत सिंह लद्दड़ को भी भेजी गई है, लेकिन चार दिन बाद भी लद्दड़ के पास ना तो कापी पहुंची है और ना ही उन्हें इसकी मौखिक जानकारी ही किसी अधिकारी की तरफ से दी गई है।
नोटीफिकेशन की जानकारी नहीं : लद्दड़
खन्ना नगर कौंसिल के प्रधान कमलजीत ¨सह लद्दड़ ने बताया कि उन्हें किसी नोटीफिकेशन की जानकारी नहीं है। ना तो उनके पास कापी पहुंची और ना ही किसी ने जानकारी दी। लद्दड़ ने बताया कि कापी मिलने के बाद ही वे पदाभार संभालने के बारे में बता सकते हैं। वे इस बारे में पता करेंगें। आज ही मिला नोटीफिकेशन : ईओ खन्ना नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) चरणजीत सिंह ने कहा कि उन्हें शनिवार को ही नोटीफिकेशन की कापी किसी ने भेजी है। सोमवार को ही पता चलेगा कि नोटीफिकेशन अधिकारिक रूप से पहुंची नहीं है। ईओ के अनुसार उनकी जानकारी के मुताबिक नोटीफिकेशन के एक सप्ताह के अंदर पदभार संभालना होता है।
यह भी पढ़ें-Black Fungus In Punjab: लुधियाना में भी ब्लैक फंगस के छह मरीज, चार की सर्जरी; दो पीजीआइ रेफर
यह भी पढ़ें-Vegetable Prices Hike: लुधियाना में दो दिन के लिए सब्जी मंडी बंद, गली-मोहल्लों में चार से पांच गुना बढ़े दाम