Move to Jagran APP

डॉ. अमर सिंह के दफ्तर के उद्घाटन में नहीं आए दूलो

फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार डॉ अमर सिंह ने शहर में अपना मुख्य चुनाव दफ्तर खोल लिया। समारोह में कांग्रेसी राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो नहीं पहुंचे।

By Edited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 02:22 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 03:01 AM (IST)
डॉ. अमर सिंह के दफ्तर के उद्घाटन में नहीं आए दूलो
डॉ. अमर सिंह के दफ्तर के उद्घाटन में नहीं आए दूलो
सचिन आनंद, खन्ना। फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार डॉ. अमर ¨सह ने रविवार को शहर में अपना मुख्य चुनाव दफ्तर खोल लिया। उद्घाटन समारोह के दौरान कई हलकों के विधायक मौजूद रहे। लेकिन, खन्ना के रहने वाले कांग्रेसी राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो की गैर मौजूदगी कई सवाल खड़े कर गई। यह गैर मौजूदगी इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दूलो की पत्नी हरबंस कौर दूलो इसी सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हैं। पार्टी से नाराज चल रहे अमरगढ़ के विधायक सुरजीत धीमान भी समारोह में नहीं दिखाई दिए।

समारोह के दौरान खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, पायल के विधायक लखवीर सिंह लक्खा, अमलोह के विधायक काका रणदीप सिंह, समराला के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लो, फतेहगढ़ साहिब के विधायक कुलजीत सिंह नागरा, बस्सी पठाना के विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी भी मौजूद थे। डॉ. अमर सिंह ने कहा कि लोगों के सामने स्थिति साफ है। एक तरफ पांच साल तक झूठ बोलने वाली केंद्र सरकार है तो दूसरी तरफ वादे पूरे करने वाली कांग्रेस पार्टी। डॉ. सिंह ने कहा कि वे केंद्र की नाकामियों और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्हें विश्वास है कि लोग सच का साथ देंगे।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश ट्रेड सेल के प्रधान हरदेव सिंह रोशा, जिला कांग्रेस प्रधान सुखदीप सिंह किशनगढ़, खन्ना नगर कौंसिल प्रधान विकास मेहता, ब्लाक कांग्रेस खन्ना शहरी प्रधान जतिंदर पाठक, ब्लाक कांग्रेस खन्ना देहाती प्रधान बेअन्त सिंहजस्सी किशनगढ़, खन्ना यूथ कांग्रेस प्रधान सतनाम सिंह सोनी, पार्षद जसवीर सिंह जस्सी कालीराव, पार्षद गुरमीत नागपाल, हरबंस सिंह रोशा, राजिंदर कौर लिबड़ा, पूर्व पार्षद पवन विजन, गुरशरण सिंह गोगिया, भरपूर बेक्टर, संजय घई, संदीप घई, राजेश कुमार मेशी, गोल्डी शर्मा, हरजिंदर सिंह इकोलाहा भी मौजूद रहे। जहां से तोड़ा था फुटपाथ, लगाया पंडाल अपने चुनाव दफ्तर के सामने हाईवे पर बने फुटपाथ को तोड़ने के मामले में भी डॉ. अमर ¨सह विवादों में घिरे हैं। जहां विपक्ष चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की तैयारी कर रहा है, वहीं डॉ. अमर सिंह के दफ्तर के उद्घाटन के लिए फुटपाथ की जगह पर ही पंडाल गाड़े गए थे।

जो नाराज हैं उन्हें मना लेंगे : डॉ. अमर सिंह
सांसद दूलो और विधायक सुरजीत धीमान कि गैर मौजूदगी पर डॉ. अमर सिंह ने कहा कि जो लोग नाराज हैं उन्हें मना लिया जाएगा। वे विधायकों से इस बारे में बात करेंगे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस और ऑल इंडिया कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी जाएगी। पंडाल तोड़ने के मामले में उन्होंने कहा कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। गलतियों को सुधार लिया जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.