कर्ज में डूबे डेयरी संचालक ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखे आठ लोगों के नाम
कर्ज में डूबे एक युवक को जब कर्ज उतरने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो उसने घर के स्टोर रूप में जाकर पंखे के साथ चुन्नी की मदद से फंदा लगा जान दे दी।
By Edited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 11:34 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 11:34 PM (IST)
जागरण संवाददाता, खन्ना। लाखों रुपये के कर्ज में डूबे एक युवा डेयरी संचालक ने खुदकशी कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज कुमार ने घर के स्टोर रूम में जा कर पंखे के साथ चुन्नी का फंदा बना कर उसपर लटक गया। सूरज के पायजामे की जेब में से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने 8 लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। एफआइआर में नौवां नाम सूरज के पिता राजिंदर सिंह के बयानों पर दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपित महिला सुषमा को शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
वित्तीय लेन-देन को लेकर रहता था परेशान
एसएचओ दविंदर कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। संबंधित थाने की पुलिस को दी शिकायत में मृतक सूरज के पिता राजिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। उसने डेयरी खोल रखी थी और उस सिलसिले में लोगों से उसका वित्तीय लेन-देन रहता था। शुक्रवार की रात को दस बजे वह परेशान हालत में घर पहुंचा। पूछने पर उसने बताया कि लोग रुपये के लिए परेशान करते हैं। राजिंदर सिंह ने उसे दिलासा दिया कि वे सब मिलकर कर्ज उतार लेंगे। इसके बाद सब अपने कमरे में जाकर सो गए। शनिवार सुबह चार बजे सूरज ने पत्नी ज्योति रानी को डेयरी पर काम करने जाने की बात कही और सुबह करीब 6 बजे घर के स्टोर रूम में फंदे से लटकी सूरज की लाश मिली। लाश उतार कर परिवार ने बरामदे में ऱखी तो पायजामे की जेब से सुसाइड नोट मिला।
सुसाइड नोट में मौत के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेवार
अपने सुसाइड नोट में सूरज ने आठ लोगों के नाम लिखे हैं। उसमें काका व्यापारी, सुक्खी, पोंपी उर्फ पप्पी. किंदर, बाला, बिल्लो की मां, गांधी की घरवाली और सुषमा को सूरज ने अपनी मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया है। सूरज के पिता ने पुलिस को बताया कि इनके अलावा मुनीष नाम के व्यक्ति ने सूरज की भैंसें, गाय, गहने व अन्य कीमती सामान अपने पास गिरवी रखे हुए थे। इन लोगों ने ही उनके बेटे को सुसाईड के लिए मजबूर किया है।
शिवसेना पंजाब के कश्मीर गिरी का भतीजा था सूरज
मृतक सूरज शिवसेना पंजाब के प्रदेश स्तर के नेता महंत कश्मीर गिरी का भतीजा था। कश्मीर गिरी के घर और मंदिर के पीछे ही सूरज और उसका परिवार रहता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें