एसएचओ पर आरोप लगाने वाले संगठनों ने शुरू किया इंसाफ मार्च
खन्ना पुलिस और सदर थाना एसएचओ के खिलाफ दुर्व्यवहार और ना इंसाफी का आरोप लगाने वाले विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को तीन दिवसीय इंसाफ मार्च शुरू किया। इस दौरान संदीप सिंह रूपालों और सरबजीत सिंह कंग ने इसकी अगुआई की। इस दौरान खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली के आवास की तरफ कूच कर रहे मार्च को पुलिस ने बेरीकेट्स लगा कर रोक दिया।
जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना पुलिस और सदर थाना एसएचओ के खिलाफ दुर्व्यवहार और ना इंसाफी का आरोप लगाने वाले विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को तीन दिवसीय इंसाफ मार्च शुरू किया। इस दौरान संदीप सिंह रूपालों और सरबजीत सिंह कंग ने इसकी अगुआई की। इस दौरान खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली के आवास की तरफ कूच कर रहे मार्च को पुलिस ने बेरीकेट्स लगा कर रोक दिया। मार्च में शामिल लोग बेरीकेट्स के सामने ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद सदर थाना के बाहर भी धरना दिया गया।
नेताओं ने कहा कि पुलिस के अत्याचार बढ़ गए हैं। गलत तरीके से पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। शुक्रवार को खन्ना के बाद अब मार्च पायल और समराला पहुंचेगा और वहां के विधायकों के घरों के बाहर भी धरना दिया जाएगा। इस असर पर अवतार सिंह ढिल्लो, बेअंत सिंह भुमद्दी, कामरेड हरनेक सिंह, प्रितपाल सिंह राजेवाल, नाजर सिंह ढिल्लो, संतोख सिंह नागरा, हरपाल सिंह नागरा, भूपिदर सिंह सरां भी मौजूद रहे।