आज से शहर में हो सकती है सब्जी-फलों की किल्लत
जगरण संवाददाता, खन्ना : अमलोह रोड स्थित शहर की मुख्य सब्जी मंडी के रेहड़ी-फड़ी वालों और यूजर चार्जेज क
जगरण संवाददाता, खन्ना : अमलोह रोड स्थित शहर की मुख्य सब्जी मंडी के रेहड़ी-फड़ी वालों और यूजर चार्जेज के ठेकेदार के बीच शुक्रवार को हुआ विवाद अब शहरियों के लिए संकट का रूप लेता जा रहा है। सोमवार से शहर में सब्जी-फलों की किल्लत सामने आ सकती है। इसका कारण आढ़तियों और किसान मंडी का सोमवार से रेहड़ी-फड़ी वालों के समर्थन में हड़ताल में शामिल होना है।
शुक्रवार से ही यूजर चार्जेज के ठेकेदार और रेहड़ी-फड़ी वालों के बीच विवाद चल रहा है। रेहड़ी-फड़ी वाले किसी कीमत पर चार्जेज देने को तैयार नहीं हैं। इसे लेकर शुक्रवार को कुछ रेहड़ी वालों और ठेकेदार के क¨रदों के बीच हाथापाई हुई थी। इसकी शिकायत दोनों पक्षों ने पुलिस में की, लेकिन पुलिस समझौता कराने की मुद्रा में नजर आ रही है। इसके चलते शुक्रवार के बाद से मंडी की रेहड़ी-फड़ी यूनियन हड़ताल पर है। सोमवार से आढ़ती और किसान मंडी ने भी साथ देने का फैसला किया है। मंत्री के भांजे पार्षद बावा भी यूनियन के साथ
रेहड़ी-फड़ी वालों के आंदोलन के चलते सत्तारूढ़ कांग्रेस में भी दरार दिखाई देने लगी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन कांग्रेस के कुछ लोकल नेता रेहड़ी वालों के साथ सरकार के ठेकेदारी सिस्टम के खिलाफ खड़े दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस पार्षद गुरमीत नागपाल शुरू से ही खुलकर रेहड़ी-फड़ी वालों के साथ हैं। रविवार को एक और कांग्रेसी पार्षद सु¨रदर कुमार बावा भी उनके समर्थन में आए। वह रेहड़ी वालों के साथ धरने पर बैठे और यूजर चार्जेज को पंजाब सरकार का गुंडा टैक्स तक करार दे दिया। पार्षद बावा कैबिनेट मंत्री साधू ¨सह धर्मसोत के भांजे भी हैं और आजाद चुनाव जीतने के बाद 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए थे। बावा ने कहा कि वह गरीब रेहड़ी वालों के साथ डटकर खड़े हैं। एसएसपी ने बुलाए दोनों पक्ष, पर नहीं हुआ समझौता
मंडी में बढ़ते तनाव और लंबे ¨खचते आंदोलन ने खन्ना पुलिस की ¨चता को भी बढ़ा दिया है। इसके चलते खन्ना के एसएसपी ध्रुव दाहिया ने दोनों पक्षों को रविवार शाम अपने दफ्तर में बुलाया। रेहड़ी यूनियन के प्रधान शाम लाल नारंग ने बताया कि इस दौरान कोई समझौता नहीं हुआ और वे ठेकेदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि एसएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया और आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखने की अपील की।