इस्कान प्रचार केंद्र ने कोविड मरीजों के लिए शुरू की भोजन की सेवा
इस्कान फेस्टिवल कमेटी खन्ना के इस्कान प्रचार केंद्र ने कोविड मरीजों ओर उनके परिजनों के लिए अनोखी पहल करते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाए गए हैं। इसे लेकर इस्कान प्रचार केंद्र खन्ना द्वारा हेल्पलाइन फोन नंबर 9780022316 9872846103 जारी किए गए हैं।
जागरण संवाददाता, खन्ना : इस्कान फेस्टिवल कमेटी, खन्ना के इस्कान प्रचार केंद्र ने कोविड मरीजों ओर उनके परिजनों के लिए अनोखी पहल करते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाए गए हैं। इसे लेकर इस्कान प्रचार केंद्र, खन्ना द्वारा हेल्पलाइन फोन नंबर 9780022316, 9872846103 जारी किए गए हैं। कोविड मरीजों के लिए संस्था ने भोजन की सेवा शुरू कर दी है। इन नंबरों पर सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक आर्डर करने पर अगले दिन सुबह 11 बजे से लेकर दो बजे तक भोजन पहुंचाया जाएगा।
रूप नगर में सहारा अस्पताल के नजदीक स्थित इस्कान प्रचार केंद्र के चेयरमैन पवन सचदेवा और महासचिव हरविदर कुमार शंटू ने बताया कि कोरोना महामारी के समय ऐसे परिवार भी हैं जिनके घर में सभी को कोरोना हो चुका है। इसके चलते वे अपने तथा परिवार के भोजन की व्यवस्था करने में असमर्थ हैं। इसे लेकर प्रभु के दिखाए मार्ग पर चलते हुए यह प्रयास किया गया है ताकि उनके इलाके में ऐसा कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।
उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में यह आयोजन इस्कान द्वारा देशभर में किया जा रहा है। खन्ना के जिस किसी भी कोविड सेंटर से उन्हें फोन आएगा जहां कोविड मरीज को भोजन की जरूरत होगी, पहुंचाया जाएगा। इस मौके चेयरमैन पवन सचदेवा, महासचिव हरविदर कुमार शंटू, उप चेयरमैन डा वासुदेव बत्तरा, उपाध्यक्ष सुभाष मोदी, संजीव शर्मा, उदय चम, ब्रह्म देव, विक्रम, मनी चंद्र ढंड, हरीश कुमार द्वारा सिविल अस्पताल में उपचारधीन कोविड मरीजों तथा उनके परिजनों को पैक्ड भोजन दिया गया।