Move to Jagran APP

युवा नेता दिनेश विज बने भाजपा मंडल प्रधान

जागरण संवाददाता, खन्ना युवा नेता दिनेश विज भारतीय जनता पार्टी खन्ना मंडल के नए प्रधान होंगें। वे

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 05:45 AM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 05:45 AM (IST)
युवा नेता दिनेश विज बने भाजपा मंडल प्रधान
युवा नेता दिनेश विज बने भाजपा मंडल प्रधान

जागरण संवाददाता, खन्ना

loksabha election banner

युवा नेता दिनेश विज भारतीय जनता पार्टी खन्ना मंडल के नए प्रधान होंगें। वे पार्षद सुदीर सोनू का स्थान लेंगे। सोनू को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेवारी दी जा सकती है। हालांकि, विज के नाम की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। लेकिन, शुक्रवार सुबह दशहरे के दिन इसकी अधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इसके लिए विज के आवास पर भाजपा की बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे बुलाई गई है।

विज इससे पहले पार्टी में कईं पदों पर रह चुके हैं। भाजपा के युवा मोर्चा में भी विज ने जिम्मेवारी संभाली है। विज का परिवार लंबे समय से संघ के साथ जुड़ा है। उनकी पत्नी मीनाक्षी विज भी कईं पदों पर पार्टी में रह चुकी है। वे महिला मोर्चा की नेता होने के साथ हाल ही में जिला प्रधान बने रणजीत ¨सह हीरा की टीम में जिला सचिव बनाई गई थी, लेकिन पारिवारिक व्यस्तता का कारण बता मीनाक्षी विज ने पदमुक्त होने का आग्रह पार्टी से किया था, जिसे पार्टी ने स्वीकार भी कर लिया था।

पुराने भाजपाई होने के कारण पार्टी ने अब दिनेश विज पर विश्वास जताते हुए खन्ना मंडल प्रधान की जिम्मेवारी सौंपने जा रही है।

उधर, दिनेश विज ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी को पूरी मेहनत और इमानदारी से निभाएंगें। पार्टी की नीतियों को घर-घरपहुंचाया जाएगा। पंजाब की कांग्रेस सरकार की लोकविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। बाक्स--

आज की जाएगी अधिकारिक घोषणा: हीरा

भाजपा जिला प्रधान रणजीत ¨सह हीरा ने फोन पर बातचीत में पुष्टि करते हुए कहा कि दिनेश विज भाजपा के नए मंडल प्रधान होंगें और उनकी नियुक्ति की घोषणा शुक्रवार सुबह की जाएगी। उन्हें विश्वास है क विज पार्टी को खन्ना में नईं ऊंचाईयों में पहुंचाने में सफल होंगें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.