Move to Jagran APP

चन्नी सरकार में मिला बेअंत परिवार को सम्मान : कटारिया

वर्षों से पंजाब की जनता व कांग्रेस पार्टी के लिए डट कर कार्य करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के परिवार को अब जाकर वह सम्मान मिला जिसके वह हकदार थे। यह बातें रविवार को चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर गुरकीरत सिंह को बधाई देने उनके चंडीगढ़ स्थित निवास पर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमन कटारिया ने कही। उनके साथ कारोबारी हरप्रीत सिंह धंजल भी थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 07:51 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 07:51 PM (IST)
चन्नी सरकार में मिला बेअंत परिवार को सम्मान : कटारिया
चन्नी सरकार में मिला बेअंत परिवार को सम्मान : कटारिया

जागरण संवाददाता, खन्ना : वर्षों से पंजाब की जनता व कांग्रेस पार्टी के लिए डट कर कार्य करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के परिवार को अब जाकर वह सम्मान मिला जिसके वह हकदार थे। यह बातें रविवार को चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर गुरकीरत सिंह को बधाई देने उनके चंडीगढ़ स्थित निवास पर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमन कटारिया ने कही। उनके साथ कारोबारी हरप्रीत सिंह धंजल भी थे।

loksabha election banner

कटारिया व धंजल ने कहा कि युवा कांग्रेस से सियासी सफर तय करने वाले युवा नेता गुरकीरत सिंह ने जहां पंजाब के युवाओं को पार्टी से जोड़ा वहीं 15 सालों से खन्ना विधानसभा क्षेत्र में जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। दूसरी बार विधायक बनने पर शहर व उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि गुरकीरत सिंह को सरकार में मंत्री बनाया जाएगा पर मायूसी हाथ लगी। पर अब चन्नी सरकार में बेअंत परिवार को उनका बनता सम्मान मिला है। पार्टी के इस फैसले से खन्ना शहर को बहुत तवज्जों मिली है। इस मौके पर पायल के विधायक लखवीर सिंह लक्खा, खन्ना कांग्रेस अध्यक्ष जतिदर पाठक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा, कांग्रेस नेता हरमनप्रीत शेरगिल, आशीष गर्ग, अजीतपाल राणों, धर्मजीत सिंह घटोहड़ा भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.