Move to Jagran APP

युवाओं को नौकरी देने के लिए आज जुटेंगी कई कंपनियां

जागरण संवाददाता लुधियाना अगर आप नौकरी की तलाश में है तो यह खबर आपके अिगर आप नौकरी की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए है। 27 अगस्त दिन शुक्रवार सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक आप नौकरी प्राप्त करने के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं। लए है। 27 अगस्त

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Aug 2021 11:13 PM (IST)Updated: Thu, 26 Aug 2021 11:13 PM (IST)
युवाओं को नौकरी देने के लिए आज जुटेंगी कई कंपनियां
युवाओं को नौकरी देने के लिए आज जुटेंगी कई कंपनियां

जागरण संवाददाता, लुधियाना

loksabha election banner

अगर आप नौकरी की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए है। 27 अगस्त दिन शुक्रवार सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक आप नौकरी प्राप्त करने के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं। इसके लिए आपको जिला ब्यूरो आफ इंप्लायमेंट एवं एंटरप्राइजेज संगीत सिनेमा प्रताप चौक पर जाना है। यहां पर पंजाब सरकार की ओर से विभिन्न कंपनियों के साथ इंटरव्यू करवाए जाएंगे। इस जाब फेयर में 18 साल से लेकर 39 साल तक के महिला और पुरुष विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं। यहां एक्सिस बैंक की ओर से सेल्स एसोसिएट के लिए ग्रेजुएट महिला और पुरुषों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। इनकी उम्र सीमा 21 से 30 वर्ष होने चाहिए। इसी प्रकार आइसीआइसीआइ बैंक की ओर से सेल्स ऑफिसर के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसमें ग्रेजुएशन के साथ साथ उम्र सीमा 21 से 26 साल होनी चाहिए। इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों ही भाग ले सकते हैं। इसी प्रकार कैपिटल ट्रस्ट बैंक की ओर से रिलेशनशिप मैनेजर के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसमें ग्रेजुएट होने के साथ-साथ उम्र 21 से 30 साल होनी चाहिए। इस पद के लिए केवल पुरुष ही इंटरव्यू दे सकते हैं। इसी प्रकार जस्ट डायल की ओर से फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसमें ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इस पोस्ट के लिए उम्र सीमा 21 से 26 वर्ष होगी। केवल पुरुष ही इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसी प्रकार लॉजिस्टिक ई-कॉमर्स प्रोविजन सर्विस की ओर से ग्राउंड कोऑर्डिनेटर के लिए इंटरव्यू दिए जाएंगे। इसमें कम से कम 10 वीं पास होना जरूरी है, जबकि उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष होगी। इसमें महिला और पुरुष दोनों भाग ले सकते हैं। इसी प्रकार चेकमेट सिक्योरिटी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसमें दसवीं कक्षा होना अनिवार्य है, जबकि एक्स सर्विसमैन पुलिस आर्मी और नेवी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें उम्र सीमा 18 से 45 वर्ष है। यह पद केवल पुरुषों के लिए होगा। इसी प्रकार फ्लिपकार्ट की ओर से डिलीवरी एसोसिएट के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसमें आठवीं से 12वीं कक्षा के युवा भाग ले सकते हैं। इसमें उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष है, जबकि केवल पुरुष ही इस में भाग ले सकते हैं। इससे संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 77400 01682 पर संपर्क कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.