विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना की जेल में ये क्या हुआ, दो कैदियों के बीच चम्मच से हिंसक झड़प

Published: Thu, 11 Sep 2025 02:00 AM (GMT+05:30)

लुधियाना की ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में दो विचाराधीन कैदियों के बीच मामूली विवाद हो गया। इस झगड़े में ...और पढ़ें

जेल में दो कैदियों के बीच चम्मच से हमला, एक गंभीर रूप से घायल
जेल में दो कैदियों के बीच चम्मच से हमला, एक गंभीर रूप से घायल

HighLights

  1. जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प |
  2. एक कैदी चम्मच से हमला कर घायल |
  3. घायल कैदी दलबीर सिंह अस्पताल में भर्ती |

जागरण संवाददाता, लुधियाना। ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में बुधवार शाम मामूली विवाद के चलते दो विचाराधीन कैदी आपस में भिड़ गए। झगड़े में एक कैदी ने दूसरे पर तेजधार चम्मच से हमला कर दिया, जिससे दूसरे कैदी के सिर पर गंभीर चोट आई।

घायल कैदी को देर रात सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसके सिर पर 7 टांके लगे हैं। घायल कैदी की पहचान माछीवाड़ा निवासी दलबीर सिंह के रूप में हुई, जो हत्या के मामले में जेल में बंद है।

दलबीर ने बताया कि शाम के समय उसकी जेल में बंद अन्य विचाराधीन कैदी के साथ मामूली बात को लेकर तकरार हो गई, जिसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान दूसरे कैदी ने उस पर तेजधार चम्मच से हमला कर घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में उपचार के बाद उसे पुनः जेल भेज दिया गया।