Move to Jagran APP

गणपति पूजन कर विश्व में अमन-शांति की प्रार्थना की

श्री गणपति उत्सव कमेटी बीआरएस नगर की तरफ से बीआरएस नगर स्थित मेन मार्केट (ओरिएंट सिनेमा के समीप) राजा के दरबार में 7वां वार्षिक गणपति महोत्सव जारी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:04 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:04 PM (IST)
गणपति पूजन कर विश्व में अमन-शांति की प्रार्थना की
गणपति पूजन कर विश्व में अमन-शांति की प्रार्थना की

संस, लुधियाना (वि.) : श्री गणपति उत्सव कमेटी बीआरएस नगर की तरफ से बीआरएस नगर स्थित मेन मार्केट (ओरिएंट सिनेमा के समीप) राजा के दरबार में 7वां वार्षिक गणपति महोत्सव जारी है। नौवें दिन शनिवार की भजन संध्या में गणपति के चरणों में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की स्तुति में कई भजन गाए। इस दौरान सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में, गणपति देव प्रणाम आपके चरणों में.., हे गणपति तेरी सेवा विच रहा.., मैनूं कमली कमली आखदे..आदि भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया।

loksabha election banner

रमा महाजन, राजेश महाजन, नरिंदर महाजन, अनुराग जोशी, विजय कुमार, गौरव बांसल, अंकुर गुप्ता के परिवार ने श्री गणपति उत्सव कमेटी के सदस्यों सहित गणपति पूजन करवा विश्व में अमन-शांति की प्रार्थना की। भावाधस नेता विजय दानव, पार्षद चौधरी यशपाल, अमनप्रीत घायल, नीरज वर्मा, अजय गुप्ता, वरुण मेहता, अशोक थापर, मनीषा कपूर, भानू प्रताप, गुरविन्द्रपाल सिंह पप्पू, गुरचरण सिंह मिंटा, परविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, सुखी आदि ने राजा के दरबार में नतमस्तक होकर गणपति बप्पा की आरती उतार आशीर्वाद लिया। श्री गणपति उत्सव कमेटी के सदस्यों हरमोहन वालिया, दविंदर अग्रवाल, सुधीर मदानी ने कहा कि 22 सिंतबर को सुबह 8:30 बजे से गायत्री तीर्थ शांति कूंज के तत्वावधान में और अखिल भारतीय गायत्री परिवार व गायत्री महिला मंडल बीआरएस नगर के सहयोग से पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा। इस दौरान गणपति बप्पा को 56 भोग लगेंगे।

शाम की भजन संध्या में गणपति बप्पा की अन्यय भक्त शालू नांरग गणपति बप्पा का गुणगान करेंगे। अश्वनी गुप्ता,अमरजीत बस्सी, कृष्ण गोगना ने 23 को गणपति विर्सजन व शोभायात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि सेवकों को सेवा प्रभार सौंप शोभायात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष राकेश बजाज, सुमित मित्तल, रामपाल शर्मा, बलविंदर अग्रवाल, अमरजीत बस्सी, दीपक कुमार, विशाल सूद, विनय अरोड़ा, राकेश गुप्ता, हरजिन्द्र सिंह, अश्वनी गुप्ता, विजय बजाज, गगन वालिया, नरिन्द्र गुप्ता, जगदीश पुरी, जगमोहन कोछड़, सुमित मितल, वरिन्द्र गर्ग, संजय खोसला, योगेश अग्रवाल, जगदीश राम, महेश गुप्ता, कपिल डाबर, राकेश कोछड़, बलदेव शर्मा, कृष्ण गोगना, आशीष गुप्ता, राजीव अरोड़ा, संजय खन्ना आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.