Move to Jagran APP

Misdeed Case: लुधियाना के पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस के भाई का 2 दिन बढा रिमांड, 3 दिन पहले किया था गिरफ्तार

Misdeed Case लुधियाना के आत्मनगर से पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत सिंह का 2 दिन का पुलिस रिमांड और बढ़ गया है। थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने उसे आज अदालत में पेश किया था।

By Vipin KumarEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 01:08 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 01:19 PM (IST)
Misdeed Case: लुधियाना के पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस के भाई का 2 दिन बढा रिमांड, 3 दिन पहले किया था गिरफ्तार
Misdeed Case: सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत सिंह का 2 दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता लुधियाना। Misdeed Case: लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई करमजीत सिंह का 2 दिन का पुलिस रिमांड और बढ़ गया है। थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने उसे आज अदालत में पेश किया था। महिला से दुष्कर्म के मामले में नामजद कर्मजीत सिंह बैंस को पुलिस ने 3 दिन पहले गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था और 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने उसे भारत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की थी ताकि ताकि इस केस में अहम सबूत उस मोबाइल और कवर किया जा सके जिससे उनकी चैट होती थी।

loksabha election banner

इसके अलावा पुलिस का रणजीत सिंह से उसके भाई सिमरजीत सिंह बैंस के बारे में पूछताछ करना चाहती है। थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में सिमरजीत सिंह बैंस उसके भाइयों और उसके नज़दीकियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया हुआ है।

मामले में अब तक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई करमजीत सिंह और प्रापर्टी डीलर सुखचैन सिंह को गिरफ्तार किया हुआ है। अब वे दोनों 2 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस सिमरजीत सिंह बैंस की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

आत्मसमर्पण से पहले बैंस को काबू करना चाहती है पुलिस

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पूर्व विधायक बैंस दुष्कर्म के इस मामले में वांछित है। अदालत में आत्मसमर्पण करने पर हो सकता है कि उसे सीधे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए। इससे वह कुछ दिन पुलिस रिमांड से बच जाएगा। जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने में पुलिस को फिर से करीब एक हफ्ते का समय लग सकता है। दूसरा कारण यह है कि अगर बैंस पुलिस से बचकर सीधा अदालत पहुंच गया तो पुलिस की बहुत किरकिरी होगी। ऐसे में पुलिस उसे पहले काबू करना चाहती है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के पूर्व एमएलए बैंस की बढ़ती गई मुश्किलें, मकान की खरीद काे लेकर आई थी संपर्क में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.