लुधियाना की नामी फैक्ट्री में मजदूरों के साथ बड़ी धोखाधड़ी, एचआर विभाग के मुलाजिम ने बैंक खातों से उड़ाए 35 लाख
लुधियाना के एक नामी फैक्ट्री में मजदूरों के साथ एचआर विभाग का एक मुलाजिम कई सालों तक धोखाधड़ी करता रहा। आरपित ने एटीएम कार्ड के जरिए कई बार मजदूरों के खाते से पैसे निकाले। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।
लुधियाना, जेएनएन। कपड़े की एक नामी फैक्ट्री के एचआर विभाग के मुलाजिम ने फैक्ट्री के मजदूरों के एटीएम कार्ड धोखे से लेने के बाद उनके खातों से 35 लाख से ज्यादा की नकदी निकल वाली। नोटबंदी के दौरान शुरू हुआ यह धोखाधड़ी का सिलसिला कई साल तक चलता रहा। आरोपित के काले कारनामे की पोल खुलते ही फैक्ट्री मालिक मुनीश दुआ ने पुलिस कमिश्नर को उसके खिलाफ शिकायत दी। अधिकारियों द्वारा की गई जांच के बाद थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी।
सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित जैन कालोनी के 33 फूटा रोड निवासी जगबीर सिंह है। पुलिस ने एसबीएस नगर निवासी मनीष दुआ की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि वह मोती नगर इलाके में स्थित उनकी फैक्ट्री को कई सालों से चला रहे हैं। फैक्ट्री में सैंकड़ों मजदूर काम करते हैं। नोटबंदी के दिनों मैं फैक्ट्री मालिक ने मुलाजिमों को तनख्वाह देने के लिए उनके बैंक अकाउंट खुलवाए थे। मजदूरों के खाते खुलवाने और उनके अकाउंट में तनख्वाह डालने की जिम्मेदारी फैक्ट्री के एचआर विभाग के जगबीर सिंह को दी गई थी।
जगबीर सिंह ने मन ही मन मजदूरों के साथ धोखाधड़ी करने की साजिश रच ली। जैसे ही कोई मजदूर फैक्ट्री से काम छोड़कर जाता तो जगबीर सिंह उसका एटीएम धोखाधड़ी से अपने पास रख लेता। ऐसा करते हुए जगजीत सिंह अब तक 35 लाख से ज्यादा की नकदी निकलवा चुका है। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें