8 किलो गाजा सहित दो गिरफ्तार
दोराहा पुलिस थाना के एएसआइ तेजा सिंह ने पुलिस पार्टी सहित दोराहा जीटी रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने पैदल जा रहे दो लोगों की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 8 किलो गाजा बरामद किया।
जेएनएन, दोराहा : दोराहा पुलिस थाना के एएसआइ तेजा सिंह ने पुलिस पार्टी सहित दोराहा जीटी रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने पैदल जा रहे दो लोगों की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 8 किलो गाजा बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआइ तेजा सिंह ने बताया कि नाके के दौरान दो युवकों की रोककर तलाशी ली गई तो शीतल साहनी पुत्र सुखदेव साहनी निवासी मंझहोदा बिहार के बैग से 2 किलो गांजा व कट्टु राये पुत्र बलेश्वर राई निवासी वेस्ट बंगाल के बैग से 6 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को काबू कर लिया है।