लुधियाना DC office के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, सरकारी कार्यालयाें पर लटके ताले
जुनेजा ने कहा की सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगों पर हामी भरते हुए इसे लागू करने की बात कही है पर बार-बार हड़ताल करने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया।
लुधियाना, जेएनएन। लंबित मांगों के चलते लुधियाना डीसी ऑफिस के कर्मचारी तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर रहे। इसके डीसी ऑफिस से संबंधित विभिन्न विभागों के कार्यालय सूने नजर अाए। अधिकतर कार्यालयों पर ताले ही लटके मिले।
कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष विकास जुनेजा का कहना है कि फिलहाल 3 दिन का सामूहिक अवकाश लिया गया है। सरकार का लंबित मांगों के प्रति क्या रुख रहता है इस पर ही आगे की रणनीति निर्भर करेगी। इस हड़ताल को और आगे बढ़ाया जा सकता है।
पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया अाराेप
जुनेजा ने कहा की सरकार ने कर्मचारियों से लगभग सभी मांगों पर हामी भरते हुए इसे लागू करने की बात कही है पर बार-बार हड़ताल करने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती यह आंदोलन विभिन्न रूपों में जारी रखा जाएगा। उन्हाेंने पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का भी अाराेप लगाया।
क्या है मांगें
- 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों को पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाए।
-डीए की पेंडिंग केस जल्द से जल्द रिलीज की जाए ।
-ठेके पर काम कर कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाए।
-विभिन्न विभागों में खाली पड़ी पदों को जल्द से जल्द भर दिया जाए।
-भत्तों में की गई कटौती के फैसले को रद किया जाए।