Ludhiana Crime: दो नाबालिग संदिग्धावस्था में लापता, स्वजनाें ने बंधक बनाने की जताई आशंका
Ludhiana Crime शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाली दाे नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
जासं, लुधियाना। Ludhiana Crime: शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाली दाे नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना हैबोवाल पुलिस ने अज्ञात समेत दो लोगों पर केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। पहली घटना में पुलिस ने जस्सियां गांव के वरियाम नगर निवासी मोहम्मद जाबेर की शिकायत पर करण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 31 अगस्त को उसकी 15 वर्षीय बहन मन्नत खातूर घर में किसी से कुछ कहे बगैर कहीं चली गई और लौटकर नहीं आई।
तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा कर किसी जगह पर बंधक बना रखा है। दूसरे मामले में पुलिस ने गांव लादियां कलां की गाेल्डन सिटी निवासी नीलम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 5 सितंबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी खुशी घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।
यह भी पढ़ें-नाबलिग से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार
डाबा की ढिल्लों कालोनी के एक मकान में घुसे 18 वर्षीय युवक ने वहां 16 वर्षीय नाबालिग के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। जबरदस्ती उसके कपड़े उतार कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मगर नाबालिग के शोर मचाने पर वो वहां से फरार हो गया। अब थाना डाबा पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार काे उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआइ रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान बसंत नगर की गली नंबर 4 निवासी कृष्णा राम के रूप में हुई। पुलिस ने ढिल्लों नगर निवासी 16 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।अपने बयान में उसने बताया कि 5 सितंबर को वो अपने घर में अकेली थी। सुबह 11.30 आरोपित ने उसेे फोन किया और उसके कुछ ही समय बाद उसके घर आ गया। जहां पहले वो उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता रहा। बाद में उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद वह भाग निकला।