Ludhiana Crime News : रजिस्टर्ड प्ले-वे स्कूल का ट्रेड मार्क व लोगो चुराया, धोखाधड़ी का केस दर्ज
पुलिस ने बीआरएस नगर निवासी अमनप्रीत सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। उसने जुलाई 2020 में पुलिस कमिश्नर के पास आरोपित की शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया कि वो बीआरएस नगर में एबीसी मैजिकल वर्ल्ड व यूनिकाेन किंडर गार्डन प्ले-वे स्कूल चलाता है।
लुधियाना, जेएनएन। रजिस्टर्ड प्ले-वे स्कूल का ट्रेड मार्क व लोगो चोरी करके अपना प्ले-वे स्कूल चलाने वाले व्यक्ति पर थाना सराभा नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।एएसआइ सुलखन सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान जस्सियां रोड की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने बीआरएस नगर निवासी अमनप्रीत सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। उसने जुलाई 2020 में पुलिस कमिश्नर के पास आरोपित की शिकायत की थी जिसमें उसने बताया कि वह बीआरएस नगर में एबीसी मैजिकल वर्ल्ड व यूनिकाेन किंडर गार्डन प्ले-वे स्कूल चलाता है। आरोपित उनका पुराना जानकार है। उसने 2018 में जस्सियां रोड पर चलाने के लिए उसके स्कूल की फ्रेंचाइजी ली थी, जिसमें उसने इनीशियल अमाउंट जमा करा एमओयू साइन कर दिया था। मगर बाकी की दाे लाख रुपये की रकम जमा नहीं कराई।
दो साल काम करने के बाद इस बार आरोपित की नीयत बदल गई। उसने इस बार उनके रजिस्टर्ड ट्रेड मार्क व लोगो के नाम पर बच्चों की एडमीशन की। मगर वो फीस उनके पास जमा नहीं कराई। एडमीशन करने के बाद उसने ट्रेड मार्क को बदल कर एबीसी किंडर वर्ल्ड कर दिया।
उन्हाेंने स्कूल के लोगो को बिना बदले ज्याें का त्यों की लगा लिया। आरोपित ने उनके स्कूल की गुडविल का फायदा उठाते हुए उनके साथ धोखाधड़ी। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।