विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana Crime News: सेंट्रल जेल में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, 6 हवालातियों पर केस दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Sat, 25 Mar 2023 12:06 PM (IST)

सेंट्रल जेल में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने के आरोप में दोनों पक्षों के 6 लोगों पर केस दर्ज ...और पढ़ें

मारपीट करने वाले 6 हवालातियों पर केस
मारपीट करने वाले 6 हवालातियों पर केस

जागरण संवाददाता, लुधियाना। सेंट्रल जेल में मारपीट करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने दोनों पक्ष के 6 लोगों पर केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआई गुरदयाल सिंह ने बताया कि उनकी पहचान संदीप कुमार, सौरव, शिवम, जगतार सिंह तथा दूसरे पक्ष के कृष्ण साहनी व भरत चौहान के रूप में हुई।

पुरानी रंजिश के चलते किया हमला

पुलिस ने सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट हरबंस सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ उक्त केस दर्ज किया। पुलिस को भेजी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि 23 मार्च की दोपहर बाद 3.30 बजे सेंट्रल जेल अस्पताल के सामने संदीप कुमार, सौरव, शिवम तथा जगतार सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते कृष्ण साहनी और भरत चौहान पर हमला कर दिया।

जेल नियमों का उल्लंघन

चारों ने मारपीट कर दोनों को बुरी तरह से घायल कर दिया। सहायक सुपरिंटेंडेंट व ड्यूटी पर तैनात चक्कर हेड वार्डन हरचंद सिंह ने जेल गार्द व दूसरे बंदियों की मदद से जब आरोपितों को अलग किया तो आरोपितों ने उन लोगों के साथ भी झगड़ा करके सरकारी ड्यूटी में विघ्न पैदा किया। हमले में घायल कृष्ण साहनी तथा भरत चौहान का इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। आरोपितों ने जेल के अंदर झगड़ा करके जेल नियमों का उल्लंघन किया।