Ludhiana Covid Cases Update : लुधियाना में 100 से नीचे पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, तीन मरीजों की मौत
Ludhiana Covid Cases Update लुधियाना में कोरोना केसों की संख्या घटनी शुरू हो गई है। जिले में शनिवार को 92 कोरोना संक्रमित मरीज मिले और तीन मरीजों की मौत हुई है। लुधियाना में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तक 86153 तक पहुंच गई है।
लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Covid Cases Update लुधियाना में कोरोना केसों की संख्या घटनी शुरू हो गई है। राहत वाली बात यह रही की शनिवार जिले में कोरोना केसों की संख्या सौ से भी नीचे आ गई है। पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के कुल 104 मामले आए है जिनमें 92 जिला लुधियाना से रहे जबकि 12 सैंपल्स की रिपोर्ट अन्य जिलों से संबंधित रही। इस दिन तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है जिनमें दो जिला लुधियाना और एक अन्य जिले से संबंधित रहा। लुधियाना में दम तोड़ने वालों में दोनों महिलाएं रही। गुरु नानक कालोनी की 57 वर्षीय महिला ने सिविल अस्पताल और मनदाइनी कलां की 65 वर्षीय महिला ने पंचम अस्पताल में दम तोड़ा है।
लुधियाना में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तक 86153 तक पहुंच गई है और 2060 लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं शनिवार 450 लोगों को होम क्वारंटाइन भी किया गया। जहां तक एक्टिव केसों की बात करें तो यह संख्या भी धीरे-धीरे कम हो रही है। अब एक्टिव केसों की संख्या 1531 रह गई है। होम आइसोलेशन में इस समय 1224 लोग है। 58 लोग सरकारी अस्पतालों तथा 159 लोग प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं। वेंटिलेटर पर इस समय 26 संक्रमित है जिनमें 11 लुधियाना के हैं जबकि 15 अन्य जिलों से हैं। शनिवार 11110 सैंपल्स लिए गए।