Ludhiana Today : लुधियाना में निगम ठेकेदारों के ठेके रद्द करने पर फैसला आज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज शुक्रवार 16 जुलाई को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Today 16th July 2021 : लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 16 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
- मेयर कैंप आफिस में सर्वदलीय बैठक
मेयर बलकार सिंह संधू की अध्यक्षता में मेयर कैंप आफिस में सर्वदलीय बैठक होगी। शाम पांच बजे होने वाली बैठक में काम न करने वाले कुछ ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने और अधुरे कार्यों को अन्य ठेकेदारों को सौंपने पर भी फैसला होगा।
- श्रीमद् भागवत कथा
शहर के श्रद्धालुओं के लिए भागवत कथा सुनने का अच्छा अवसर है। श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में जोधपुर से पहुंचे राधा कृष्ण शाम पांच बजे से। श्रीमद् भागवत कथा के प्रसंगों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे।
- चातुर्मास प्रवेश कार्यक्रम
शहर में चल रहे जैन समाज के चातुर्मास कार्यक्रमों के तहत एसएस जैन स्थानक जनता नगर में हिमाचल रत्न जितेंद्र मुनि, रचित मुनि ठाणा-3 का चातुर्मास प्रवेश सुबह 8.30 बजे होगा। एसएस जैन स्थानक हैबोवाल में महासाध्वी कमला महाराज ठाणा-5 का चातुर्मास प्रवेश सुबह 8.00 बजे होगा।
- संक्रांति पर्व
शहर में संक्रांति के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सुंदर नगर दादी वाडी में साध्वी प्रगुणा के सानिध्य में संक्रांति उत्सव सुबह 9.00 बजे होगा। भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से संक्रांति पर्व सुबह 11.00 बजे और साधु आश्रम में संक्रांति पर्व दोपहर 12.00 बजे से होगा।
-----------
यह भी पढ़ेंः पंजीकरण की तारीख 31 तक बढ़ाई
मेरिटोरियस स्कूल में अगर बच्चे को दाखिल करवाना चाहते हैं तो एक और मौका मिल गया है। शिक्षा विभाग ने रजिस्ट्रेशन की अवधि पांचवीं बार बढ़ा दी है। वीरवार शाम पांच बजे तक पंजीकरण की प्रक्रिया बंद होनी थी लेकिन अब इसे 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। मेरिटोरियस स्कूलों में पंजीकरण की प्रक्रिया मार्च में शुरू की गई थी। पहले इसकी अवधि 31 मार्च थी फिर 30 अप्रैल की गई। इसके बाद 30 जून, फिर 15 जुलाई और 31 जुलाई तक कर दी गई है। सूबे के दस मेरिटोरियस स्कूलों के लिए अब तक करीब 20 हजार विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। अगस्त में कामन एंट्रेंस एग्जाम (सीईटी) लिया जाएगा।