Ludhiana CoronaVirus Update: लुधियाना में 10 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, 974 लोग पाजिटिव
Ludhiana Coronavirus Update जिले में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को जिले में कुल 974 नए पाजिटिव मरीज सामने आए। इनमें से 879 लुधियाना के और शेष 95 अन्य जिलों के हैं। इसके अलावा 10 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।
लुधियाना, जेएनएन। जिले में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को जिले में कुल 974 नए पाजिटिव मरीज सामने आए। इनमें से 879 लुधियाना के और शेष 95 अन्य जिलों के हैं। इसके अलावा 10 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें लुधियाना के सात और तीन अन्य जिलों के हैं। इस तरह बुधवार तक पाजिटिव मरीजोक्ष की संख्या 45,478 पहुंच गई और कोरोना से मरने वालों की संख्या 1265 रही। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5265 हैं।
जिले में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। मंगलवर को भी जिले के 778 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली। इसमें शेरपुर की मक्कड़ कालोनी का दो साल का बच्चा भी शामिल है, जिसे मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल से सीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बच्चे की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसे आक्सीजन दी जा रही है। दूसरी तरफ जिले में रहने वाले पांच संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।
अभी तक जिले में 44599 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आ चुकी है, जिनमें से 38312 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा 1258 मरीजों की मौत हो चुकी है। यह लगातार पांचवां दिन है, जब जिले में 700 से अधिक मरीज पाए गए हैं। नए मामलों में तेजी से हुई बढ़ोतरी के कारण सक्रिय केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब जिले में 5029 सक्रिय केस हैं। इनमें 505 मरीज निजी, 82 मरीज सिविल अस्पताल में हैं। 3669 एक्टिव केस होम आइसोशन में हैं और वेंटिलेटर पर 23 मरीज हैं।
सेहत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस समय शहर गंभीर हालात से गुजर रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अब हर किसी को मास्क लाजिमी तौर पर पहनना चाहिए।
वैक्सीन की सिर्फ 6500 डोज बची, आज चंडीगढ़ से मिलने की उम्मीद
जिले में वैक्सीन की कमी की वजह से वैक्सीनेशन अभियान रुक सकता है। कारण, सेहत विभाग के स्टाक में कोविशील्ड और कोवैक्सीन की अब केवल 6500 डोज ही रह गई है। इतनी कम डोज से वैक्सीनेशन प्रभावित हो सकती है, क्योंकि रोजाना 12 से 13 हजार लोगों को वैक्सीन लग रही है। हालांकि जिला टीकाकरण अधिकारी डा. पुनीत जुनेजा का कहना है कि बुधवार की वैक्सीनेशन के लिए जरूरी स्टाक हमारे पास है। कई सेंटर के पास वैक्सीन पड़ी है। इसलिए लोगों को परेशानी नहीं आएगी। चंडीगढ़ से हमें बुधवार को वैक्सीन का पर्याप्त स्टाक मिल जाएगा। अगर वैक्सीन नहीं मिलती है, तो वीरवार को वैक्सीनेशन अभियान रुक सकता है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें