Move to Jagran APP

लुधियाना में कांग्रेस नेता का आरोप, भाजपा पार्षद ने अपनी ही पार्टी के वर्कर से काम करवाने के लिए पैसे

कांग्रेस नेता शील कपूर लक्की ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 62 के पार्षद ओमप्रकाश रतड़ा ने अपनी ही पार्टी के शिवपुरी मंडल के उपाध्यक्ष राजन देद से नगर निगम से टीएस1 निकालने के 5000 रुपये लिए जबकि नगर निगम की फीस 800 रुपये है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 04:29 PM (IST)
लुधियाना में कांग्रेस नेता का आरोप, भाजपा पार्षद ने अपनी ही पार्टी के वर्कर से काम करवाने के लिए पैसे
वार्ड नंबर 62 के पार्षद ओमप्रकाश रतड़ा पर आरोप लगाते हुए सुशील कपूर लक्की। जागरण

जागरण संवाददाता, लुधियाना। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कपूर (लक्की) ने शहर के एक भाजपा पार्षद पर अपनी ही पार्टी के वर्कस से काम करवाने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया है। 

loksabha election banner

अपने निवास पर प्रेस कांफ्रेंस में सुशील कपूर लक्की ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 62 के पार्षद ओमप्रकाश रतड़ा ने अपनी ही पार्टी के शिवपुरी मंडल के उपाध्यक्ष राजन देद से नगर निगम से टीएस1 निकालने के 5000 रुपये लिए जबकि नगर निगम की फीस 800 रुपये है। लक्की ने बताया राजन देद भाजपा से करीब 40 साल से जुड़े हैं। उनका पूरा परिवार भाजपा से जुड़ा है। उनका 82 वर्ग गज का एक मकान उनकी माता जी के नाम पर था। अब उसकी रजिस्ट्री हो गई है।

उन्होंने बताया कि राजन देद ने निगम से उसकी ओनरशिप चेंज करवानी थी। उन्होंने यह काम वार्ड नंबर वार्ड 62 के पार्षद ओम प्रकाश रतड़ा को दिया था। लक्की ने दावा किया कि राजन ने बताया कि पार्षद ने उनसे इस काम के लिए 5000 रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि इस काम के सिर्फ 800 रुपये लगते हैं। इस पर पूर्व मंडल प्रधान विजेंद्र शर्मा ने ओम प्रकाश को कॉल किया और पूछा कि आपने राजन से इतने पैसे क्यों लिए हैं। इस पर ओम प्रकाश ने जवाब दिया कि राजन को मैं अब पंजाबी में समझाता हूं, उसे मेरे पास भेज दो। राजन ने इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंघल, अनिल सिंह, प्रवीण बंसल को दी है। वह पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा को भी पत्र लिख चुके है पर उन्हें इंसाफ नहीं मिला है।

सुशील कपूर लक्की ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण (आशू) और मेयर बलकार सिंह (संधू) से मांग की है कि नगर निगम में ऐसे नेताओं की एंट्री बंद करवाई जाए जो अपनी पार्टी के वर्करों को लूट रहे हैं। इस अवसर पर रवि मल्होत्रा, पवन कुमार, पीयूष कपूर, दिव्यांशु कपूर आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.