Ludhiana Bird Flu Alert! लुधियाना के गांव ढैपई में खेतों में गिरे मिले पक्षी, एक की मौत
लुधियाना के गांव ढैपई में खेतों में कुछ पक्षी गिरे मिले। वाइल्ड लाइफ विभाग व पशु पालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। खेतों में पांच-छह पक्षी गिरे हुए थे वे अच्छी तरह उड़ नहीं पा रहे थे। उनमें से एक की मौत हो गई।
लुधियाना, जेएनएन। शहर में काेराेना के खतरे के बाद अब बर्ड फ्लू ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। शहर के पक्खोवाल रोड स्थित गांव ढैपई में खेतों में गिरे कुछ पक्षी मिले हैं। वाइल्ड लाइफ विभाग व पशु पालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। गांव के रहने वाले अमनदीप सिंह ने बताया कि खेतों में पांच-छह पक्षी गिरे हुए थे, वे अच्छी तरह उड़ नहीं पा रहे थे। जब वह पक्षियों के करीब पहुंचे तो उनमें से चार पक्षी दूसरी जगह चले गए। जबकि एक पक्षी हिल भी नहीं पा रहा था। टीम ने मौके पर आकर उस पक्षी का सैंपल लिया जो उड़ नहीं पा रहा था। हालांकि देर शाम तक उस पक्षी की मौत हो गई, जिसे उन्होंने मिट्टी में दबा दिया।
सेहत विभाग की चिंता बढ़ी
काेराेना के खतरे के बाद अब बर्ड फ्लू की दस्तक से जिला प्रशासन और सेहत विभाग की चिंता बढ़ गई है। पंजाब में लुधियाना जिले में काेराेना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए है। हालांकि जिला प्रशासन ने लाेगाें काे जागरूक करने की मुहिम चलाई है, जिसका जमीनी स्तर पर असर भी दिख रहा है।
पौंग बांध झील में 10 और विदेशी पक्षी मरे
बता दें कि पंजाब में बर्ड फ्लू का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। रोपड़ जिले में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। कुछ दिन पहले रोपड़ से प्रवासी पक्षी बार हैड गोश मृत मिला था। जंगलात विभाग ने उसी जांच के लिए सैंपल कोभोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (आइसीएआर) में भेजा था। वहां बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है। उधर, मंगलवार को पौंग बांध झील में 10 और परिंदों की मौत हो गई। यह घटना नगरोटा सूरियां इलाके में हुई। बता दें कि अब तक करीब पांच हजार पक्षियों की मौत हो चुकी है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें