Move to Jagran APP

Ludhiana Kidnapping Case: पांच सदस्यों के गैंग ने किया था विनम्र का अपहरण, मास्टरमाइंड निकला हरजिंदर का दोस्त सुखदेव

Ludhiana boy Kidnapping Case मोगा पुलिस के अनुसार पांच सदस्यों के गैंग ने बच्चे का अपरहण कर चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पूरी साजिश हरजिंदर पाल सिंह के दोस्त और गैंग के फरार मास्टरमाइंड सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा ने रची थी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 08:04 PM (IST)
Ludhiana Kidnapping Case: पांच सदस्यों के गैंग ने किया था विनम्र का अपहरण, मास्टरमाइंड निकला हरजिंदर का दोस्त सुखदेव
मोगा पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित ड्राइवर हरजिंदर सिंह व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। (फाइल फोटो)

मोगा, जेएनएन। लुधिायना में होटल कारोबारी पंकज गुप्ता के ढाई साल के बेटे विनम्र के अपहरण के मामले में ड्राइवर हरजिंदर पाल सिंह की मोगा में एक साथी के साथ गिरफ्तारी हो गई है। उसके धरपकड़ के बाद कई खुलासे हुए हैं। मोगा पुलिस के अनुसार पांच सदस्यों के गैंग ने बच्चे का अपरहण कर चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पूरी साजिश हरजिंदर पाल सिंह के दोस्त और गैंग के फरार मास्टरमाइंड सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा ने रची थी।  मोगा पुलिस ने शुक्रवार को हरजिंदर सिंह व उसके दूसरे साथी फाजिल्का के गांव खियोवाली का रहने वाला है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - ड्राइवर हरजिंदर गिरफ्तार, बड़ा खुलासा- पहले उद्यमी पंकज गुप्ता का अपहरण करने की थी योजना

ऐसे रची गई थी विनम्र के अपरहण की साजिश

मोगा के एसएसपी हरमनवीर सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र धन्ना सिंह निवासी जलालाबाद फाजिल्का व उद्यमी पंकज गुप्ता का ड्राइवर हरजिंदर सिंह दोनों ही अपराधी किस्म के हैं। दोनों के खिलाफ फाजिल्का में भी अपराधिक केस चल रहे थे। फाजिल्का में हरजिंदर व सुखदेव सिंह के केस एक ही कोर्ट में केस थे। पैरवी के दौरान ये लोग कचहरी के सामने एक फोटो स्टेट की दुकान मिलते थे। सभी ने पहले पंकज गुप्ता और उनके हाथ न आने पर बाद में उनके बेटे के अपहरण की साजिश रचकर उसे अंजाम दिया था। 

एसएसपी ने बताया कि पंकज गुप्ता का ड्राइवर हरजिंदर अपराधी किस्म का व्यक्ति है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, लूट की राशि रिकवरी होने जैसे चार केस विभिन्न राज्यों में पहले ही दर्ज हैं। उसने पंकज गुप्ता के अपहरण करने की साजिश के साथ ही ढाई साल पहले उसके यहां ड्राईवर की नौकरी हासिल की थी। पंकज गुप्ता ने हरजिंदर सिंह का वेरीफिकेशन कराए बिना उसे नौकरी पर रख लिया था। वह फाजिल्का के झोटियांवाले गांव का रहने वाला है।

आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए लुधियाना पुलिस मोगा रवाना

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पांच सदस्यों के गैंग का गैंग लीडर सुखदेव सिंह है जो अभी फरार है। उसी ने पूरी योजना को अंजाम दिया था। उसी ने रूट प्लान, गैंग के किस सदस्य की क्या ड्यूटी है, आदि तय की थी। इस मामले में लाल सिंह नामक एक व्यक्ति को लुधियाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मोगा पुलिस की ओर से पकड़े दोनों आरोपित थाना सदर क्षेत्र के गांव जोगेवाला के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ थाना सदर में एफआईआर दर्ज कर सूचना थाना लुधियाना पुलिस दी गई है। लुधियाना पुलिस दोनों आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर ले जाने के लिए मोगा के लिए रवाना हो चुकी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.