भ्रष्टाचार मुक्त भारत की दिलाई शपथ
जागरण संवाददाता, लुधियाना: केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कर्मचारी रा
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Nov 2017 08:55 PM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2017 08:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, लुधियाना: केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कर्मचारी राज्य बीमा निगम लुधियाना द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत भ्रष्टाचार मुक्त समाज की शपथ दिलाकर हुई। उप क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में मेरा लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर सेमिनार भी आयोजित कराया गया। इसमें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सहायक भविष्य निधि आयुक्त गगनप्रीत सिंह शामिल हुए। कार्यालय अध्यक्ष प्रेम कुमार नरुला(निदेशक) ने दंडात्मक व निवारक सतर्कता के साथ सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को समाज से भ्रष्टाचार खत्म करने में सहयोग देना चाहिए, तभी हमारा देश भ्रष्टाचार मुक्त हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें