मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में जागरण के दौरान एक लाख भक्तों के लिए बनेगा प्रसाद
महादेव सेवा दल सैक्टर-32 द्वारा मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में 4 मार्च को आयोजित होने वाले जागरण स्थल पर एक लाख भक्तों के लिए भंडारे व प्रसाद की व्यवस्था होगी।
जेएनएन, लुधियाना। महादेव सेवा दल सेक्टर-32 द्वारा मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में 4 मार्च को आयोजित होने वाले जागरण स्थल पर एक लाख भक्तों के लिए भंडारे व प्रसाद की व्यवस्था होगी। मां अन्नपूर्णा की रसोई में प्रसाद के रुप में तैयार अनेक प्रकार के देशी-विदेशी व्यंजनों का भोग भगवान भोलेनाथ को अर्पित कर भंडारे के रुप में भक्तों को परोसा जाएगा। यह जानकारी सेवा दल अध्यक्ष चेतन बवेजा, उपाध्यक्ष पंकज गिल्हौत्रा, सचिव बलदेव भोला और महासचिव राज कुमार गुप्ता ने संकट मोचन दरबार श्री पंचमुखी बाला जी मंदिर प्रमुख बाबा संजय गुप्ता, संचखंड मां नैना देवी दरबार प्रमुख बाबा मीना शाह, मां भगवती कल्ब के अध्यक्ष अविनाश सिक्का व मंजू सिक्का, यूथ अकाली दल अध्यक्ष गुरदीप गोशा, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजू थापर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा कपूर, पार्षद इंदू राजू थापर, पार्षद रौकी भाटिया, पार्षद लवलीन कौर तूर, पार्षद राशि अग्रवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष साबी तूर, पूर्व पार्षद हेमराज अग्रवाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भानु प्रताप सहित अन्य गणमान्य शख्सियतों को जागरण का निमंत्रण देने के बाद दी।
उन्होंने कहा कि समारोह को लेकर तैयारियां जोरो शोर से जारी है। महादेव सेवा दल करेगा गंगा जल का प्रबंध पवित्र शिव¨लग को अर्पित करने के लिए गंगा जल, बेल पत्री, फल व फूलों की व्यवस्था भी महादेव सेवा दल की तरफ से होगी। इस अवसर पर जतिन्द्र दुग्गल, पंकज गिल्हौत्रा, राजकुमार गुप्ता, बन्नी बवेजा, बलदेव भोला, योगेश सैनी, अजय कुमार, योगेन्द्र कुमार, कर्ण अग्रवाल, प्रदीप मितल, तरुण कुमार, वासू गर्ग, विवेक रावला, नरेश गर्ग, सतीश शर्मा, सुभाष शर्मा, विशाल सेठ, सुभाष चंद्र, सतीश शर्मा सहित अन्य भी उपस्थित थे।