Live Ludhiana Coronavirus Update: प्लास्टिक सर्जन, कमांडो और बैंक मैनेजर सहित 29 संक्रमित
Live Ludhiana Coronavirus Update शहर में शुक्रवार को लगातार 15वें दिन काेराेना के 29 नए मरीज संक्रमित आए। इसमें से 24 लुधियाना चार अन्य जिलों और एक दिल्ली से है।
लुधियाना, जेएनएन। शहर में शुक्रवार को लगातार 15वें दिन काेराेना के 29 नए मरीज संक्रमित आए। इसमें से 24 लुधियाना, चार अन्य जिलों और एक दिल्ली से है। चिंता की बात यह भी है कि 13 मरीज कंटेनमेंट जोन हबीबगंज और प्रेम नगर के रहने वाले हैं।
सेहत विभाग के अनुसार हबीबगंज से 78 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीय महिला और 18 साल की युवती पॉजीटिव आई है जबकि प्रेम नगर से 65 वर्षीय व्यक्ति, 70 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरुष, 19 वर्षीय युवक, 46 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय पुरुष और 42 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आए हैं। वहीं गांव कुलार का 28 वर्षीय युवक संक्रमित आया है। वह निजी अस्पताल में काम करने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया था जबकि मोगा की रहने वाली 24 साल की युवती भी पॉजिटिव आई है। यह भी लुधियाना के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आई।
जेएंडके बैंक का मैनेजर सीएमसीएच और कमांडो पठानकोट में भर्ती
सीएमसीएच में भर्ती 65 वर्षीय महिला और 56 वर्षीय जेएंडके बैंक का मैनेजर भी वायरस की चपेट में आया है। इसके अलावा 24 वर्षीय साहनेवाल निवासी एवं पंजाब पुलिस में कमांडो भी पॉजिटिव पाया गया है। वह पठानकोट के ङ्क्षचतपूर्णी मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।
प्लास्टिक सर्जन के संपर्क में आए आठ डॉक्टरों सहित 11 कर्मी क्वारंटाइन
यहीं नहीं सीएमसीएच से प्लास्टिक सर्जन रेजीडेंट भी कोरोना की चपेट में आया है। इसके बाद संपर्क में आए आठ डॉक्टरों और तीन मेडिकल स्टाफ कर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त सीएमसीएस में भर्ती पटियाला निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरिटोरियस स्कूल के कोविड सेंटर में भर्ती दिल्ली निवासी 44 वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव आया है। डीएमसीएच में भर्ती मोगा की 29 वर्षीय महिला और सिविल लाइन निवासी 23 वर्षीय युवक संक्रमण की चपेट में आए हैं। फोर्टिस अस्पताल में भी एक मरीज कोरोना पॉजिटिव आया है।
बरनाला के कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम
जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 33 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया। यह युवक जीटीबी अस्पताल में भर्ती था। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा के अनुसार युवक निमोनिया, बुखार और खांसी से पीडि़त था। उसे चार दिन पहले भर्ती करवाया गया था। दूसरे जिले से दम तोडऩे वाला यह 12वां मरीज था।
पेशी पर आए दो आरोपित निकले संक्रमित, दो जज समेत 20 क्वारंटाइन
जिला एवं सेशन गुरबीर सिंह ने दो जज समेत 20 न्यायिक कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन करने के आदेश दिए हैं। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट दलजीत कौर व गुरप्रीत सिंह की अदालत में दो अलग-अलग आरोपितों को पेश किया गया था। बाद में वह संक्रमित आए। इसके बाद जजों सहित इनकी अदालतों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों को चौदह दिन तक घर में क्वारंटाइन किए जाने के आदेश जारी किए हैं।