Live Ludhiana Coronavirus Update: डीसीपी सहित 21 नए मामले आए सामने
Live Ludhiana Coronavirus Update वीरवार शाम को लुधियाना में 21 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं।
लुधियाना, जेएनएन। वीरवार को जिलें 21 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें लुधियाना में तैनात डीसीपी भी शामिल है। इसके अलावा खन्ना के मॉडल टाउन निवासी 40 वर्षीय पुरुष, जोधां निवासी 37 वषीय महिला, गांव डांगो निवासी 75 वर्षीय पुरुष, ईशर सिंह नगर निवासी 50 वर्षीय महिला, 80 वर्षीय महिला व 29 वर्षीय महिला पॉजिटिव आए हैं। गांव हठूर से 40 वर्षीय पुरूष, बसंत एवेन्यू दुगरी से 50 वर्षीय पुरूष व 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिले हैं। सेंसी मोहल्ला से 60 वर्षीय पुरुष, गांव दुले निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, प्रीत विहार बस्ती जोधेवाल निवासी दो वर्षीय बच्चा, हबीबगंज निवासी 21 वर्षीय गर्भवती महिला, हंबड़ा रोड निवासी 49 वर्षीय पुरूष, मुंडिया कलां निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, सलेम टाबरी न्यू अशोक नगर निवासी 21 वर्षीय युवक, माडल टाउन निवासी 39 वर्षीय महिला, डाबा रोड गुरपाल नगर निवासी 54 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा संगरूर निवासी 45 वर्षीय पुरुष, गुरदासपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति व दिल्ली निवासी 34 वर्षीय पुरूष भी संक्रमित मिले हैं।
इससे पहले, बुधवार को कोरोना संक्रमण से जालंधर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा कुल 34 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 26 लोग जिले और आठ लोग बाहरी जिलों से हैं। आज जिस बुजुर्ग की मौत हुई उसे डीएमसीएच में 19 जून को भर्ती करवाया गया था।
सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि बुजुर्ग को सांस की बीमारी, हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि आज जीएमसी पटियाला की जांच में 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 16 जिले से संबंधित है, जबकि दो बाहरी राज्यों से हैं।
जिले में पॉजिटिव आए मरीजों में से एक खन्ना, दो जमालपुर, एक मालेरकोटला रोड, तीन प्रेम नगर, एक अमन विहार, दो मॉडल टाउन, एक जम्मू कालोनी, एक मोती नगर, एक बाड़ेवाल और तीन सलेम टाबरी से संबंधित हैं। इसके अलावा डीएमसी की जांच में भी 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से दस जिले से संबंधित हैं, जबकि छह दूसरे जिलों से हैं। वहीं, बुधवार को 997 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि 250 लोगों को क्वारंटाइन किया गया।
16 लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए
सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि बुधवार को 16 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। इनमें से 14 मेरिटोरियस कोविड केयर सेंटर से थे, जबकि दो फोर्टिस अस्पताल से संबंधित थे। इस तरह जिले में स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 410 हो गई है।
23 पुलिस मुलाजिमों, 14 आशा वर्करों सहित 59 लोगों के सैंपल लिए
वर्धमान स्थित मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में बुधवार को 23 पुलिस कर्मियों, 14 आशाा वर्कर व पांच अन्य लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए गए। आशा वर्कर पॉजिटिव पेशेंट के संपर्क में आईं थी। यह जानकारी एसएमओ डॉ. अमिता जैन ने दी।