Live Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में कोरोना से तीन और लोगों की मौत, 46 नए केस
Live Ludhiana Coronavirus Updateशुक्रवार को सन सिटी में रहने वाले एक ही परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
लुधियाना, जेएनएन। जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो गई और 43 नए केस सामने आए हैं। लुधियाना के डीजल शेड की रहने वाली 68 साल की महिला की फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ में मौत हुई है। वहीं कोरोना वायरस से दिल्ली के 64 साल के मरीज की मौत हो गई। मरीज एसपीएस अस्पताल में भर्ती था। 24 जून को भर्ती करवाया गया था। सिविल सर्जन ने इसकी पुष्टि की है। वहीं 62 साल के संक्रमित व्यक्ति शुक्रवार दोपहर को दम तोड़ दिया। मृतक फिल्डगंज इलाके का रहने वाला था और 27 जून से डीएमसीएच में भर्ती था। शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर मरीज ने अंतिम सांस ली। डीएमसीएच के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ अश्विनी चौधरी ने पुष्टि की है।
इससे पहले शुक्रवार को सन सिटी में रहने वाले एक ही परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। परिवार के 62 वर्षीय सदस्य कल पॉजिटिव आए थे, इसके सम्पर्क में आने से सभी संक्रमित हुए हैं। इससे पहले वीरवार को 52 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। तीन दिनों में ही सौ से अधिक मामले हो गए हैं।
29 जून को कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 800 था जो यह तीन तीनों में ही यह 900 के पार हो गया है। तेजी से बढ़ रहे मामलों को लेकर सेहत विभाग चिंतित है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने इससे पहले 36 मामलों की पुष्टि की। वहीं पंजाब सेहत व परिवार कल्याण विभाग के अनुसार देर रात 16 नए पॉजिटिव मरीज आए और इस तरह लुधियाना के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 917 हो गई।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं कि यह 16 मरीज किन इलाकों से हैं। इसकी सूची शुक्रवार को जारी होने की संभावना है। वीरवार को पॉजिटिव आए लोगों में भैणी साहिब में रहने वाली 26 वर्षीय युवती, शाम नगर, थरीके रोड व मॉडल टाउन के रहने वाले तीन-तीन मरीज भी हैं।
वीरवार को इन इलाकों से आए मरीज
इलाका उम्र लिंग
इकबालगंज 32 - महिला
माया नगर - 45 - पुरुष
माया नगर- 48 - महिला
माया नगर - 78 -महिला
माया नगर- 17 - लड़का
हबीबगंज - 75 - महिला
राम नगर - 20 - युवक
राम नगर -15 - लड़का
राम नगर - 22 - युवती
शिवपुरी - 35 - महिला
हैबोवाल कलां - 70 - महिला
मोती नगर -23 - युवक
सेक्टर 38 - 23 - युवती
सेक्टर 38 -20 - युवक
मोहल्ला फतेहगंज -28 - महिला
फेज-1 दुगरी - 31 - पुरुष
फेज-1 दुगरी -28 - महिला
फेज-1 दुगरी -11 - बच्ची
जगजीत नगर - 27 - पुरुष
इंद्रपरस्थ नगर हैबोवाल कलां - 66 - महिला
इंद्रपरस्थ नगर - 39 - पुरुष
लक्ष्मी सिनेमा के पास- 43 - पुरुष
ऋषि नगर हैबोवाल कलां - 62 - पुरुष
अग्र नगर -52 - पुरुष
बसंत सिटी - 43 - पुरुष
बीआरएस नगर -69 - पुरुष
आनंद विहार गांव फुल्लेवाल - 28 - पुरुष
ढिल्लों नगर - 61 - पुरुष
सराभा नगर - 64 - पुरुष
सराभा नगर -59 - महिला
विजय नगर मिल्लरगंज - 70 वर्षीय हेल्थ वर्कर
विजय नगर - 37 - पुरुष
कोरोना संक्रमित मालेरकोटला की बुजुर्ग ने तोड़ा दम
सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि वीरवार को कोरोना संक्रमित साठ वर्षीय रजिया बेगम ने दम तोड़ दिया। महिला सीएमसीएच में भर्ती थी। महिला मालेरकोटला के मोहल्ला बीए की रहने वाली थी। सिविल सर्जन के अनुसार महिला को हेपेटाइटिस बी, निमोनिया, ब्लड प्रेशर व गुर्दे की बीमारी भी थी।जिसके बाद दूसरे जिलों से दम तोडऩे वाले मरीजों की संख्या 24 पहुंच गई।