Live Ludhiana Coronavirus Update: जिले में कोरोना से एक दिन में तीन लोगों की मौत, 30 नए केस
Live Ludhiana Coronavirus Update नए मामलों में से 26 शाम को और चार सुबह आए थे। नए मामलों से 16 प्रेम नगर कंटेन्मेंट जोन से हैं।
लुधियाना, जेएनएन। शहर में सोमवार को कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो गई और 30 नए केस सामने आए हैं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 42 वर्षीय महिला ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला को आठ जून को राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया था। आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे महिला को कार्डिक अरेस्ट आया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
वहीं दूसरी मौत फोर्टिस अस्पताल में हुई है, जहां भर्ती 63 वर्षीय बुजुर्ग ने शुक्रवार दोपहर बाद दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को खांसी और सांस लेने की शिकायत के चलते रविवार रात नौ बजे इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले सुबह सात बजे एसपीएस अस्पताल में शिवपुरी निवासी कोरोना संक्रमित 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई थी। इस मरीज को शुगर थी। मरीज डायलिसिस पर था। इसके अलावा उसे हार्ट की प्रॉब्लम भी थी। सोमवार की तीन मौतों को मिलाकर जिले में कुल 17 कोरोना संक्रमित मरीज़ो की मौत हो चुकी है।
कोरोना के 30 नए केस
जिले में सोमवार को कोरोना वायरस के 30 नए केस सामने आए हैं। इनमें से 26 मामले शाम को और चार सुबह आए थे। नए मामलों से 16 प्रेम नगर कंटेन्मेंट जोन से हैं। इसके अलावा दो राहों रोड, दो नंदपुर बस्ती जोधेवाल, एक जमालपुर, एक भामिया, एक 33 फुटा रोड, एक मेहरबान, एक शिमलापुरी, एक शेरपुर मार्केट से है। इसके अलावा एक पॉजीटिव की रिपोर्ट फतेहगढ़ से प्राप्त हुई है, जोकि लुधियाना से संबंधित है। वहीं तीन कोरोना मरीजो की रिपोर्ट डीएमसीएच से मिली है। तीनों लुधियाना से हैं। इससे पहले सुबह एक एएसआइ सहित दो पंजाब होमगार्ड कोरोना संक्रमित पाए गए। इसकी पुष्टि एडीसीपी और लुधियाना पुलिस के कोविड-19 के नोडल अफसर सचिन गुप्ता ने की।
उन्होंने बताया कि भामिया रोड सावन परिहार कालोनी में रहने वाले और थाना शिमलापुरी में पोस्टेड 54 वर्षीय एएसआइ संक्रमित आए है। वह ऐसिंटोमेटिक है। वह बीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती है। इसके इलाका तेंतीस फूटा रोड निवासी 46 वर्षीय पंजाब होमगार्ड और अरोड़ा पैलेस निवासी 53 वर्षीय होमगार्ड भी संक्रमित पाए गए है।
इससे पहले रविवार को एक साथ दो महिला पुलिस कर्मियों सहित छह पुलिस मुलाजिम, पांच गर्भवती महिलाएं, कंटेनमेंट जोन के 14 लोगों सहित कुल 44 लोग संक्रमित आए थे। इसमें से 40 लोग लुधियाना, जबकि दो संगरूर, एक जालंधर और एक होशियारपुर से थे।
जांच रिपोर्ट में जो गर्भवतियां संक्रमित आईं थीं उनमें गांव रणियां की 28 वर्षीय महिला, गांव डेहलो की 25 वर्षीय महिला, बस्ती जोधेवाल के कैलाश नगर की 22 वर्षीय महिला, दुगरी स्थित एलआइजी फ्लैट की 29 वर्षीय महिला, ऋषि नगर हैबोवाल की महिला शामिल हैं।
साहनेवाल ट्रक यूनियन से 42 वर्षीय व्यक्ति व युवक, जमालपुर स्थित जप्पन कालोनी निवासी कैंसर पीड़ित 41 वर्षीय महिला, जमालपुर निवासी व प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाला युवक, सलेम टाबरी के न्यू करतार नगर में रहने वाला दो साल का बच्चा, मुंडिया कलां की रहने वाली 42 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है।
इसके अलावा मुकेरियां के रहने वाले और थाना साहनेवाल में कार्यरत 53 वर्षीय एएसआइ कोरोना की चपेट में आया है। वह वर्तमान में होशियारपुर में अपने घर पर क्वारंटाइन है और उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर में शिफ्ट किया जा रहा है। डेहलों रोड दशमेश नगर निवासी व साहनेवाल थाने में कार्यरत मुंशी भी पॉजिटिव आया है। पीसीआर लुधियाना में पोस्टेड 49 वर्षीय एएसआइ भी संक्रमित आया है। एएसआइ पहले से ही मेडिकल रेस्ट पर है। विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना में तैनात 49 वर्षीय कांस्टेबल भी पॉजिटिव आया है।
इसके अलावा शिमलापुरी थाने में नियुक्त 25 वर्षीय एसआइ-कम-एडीशनल एसएचओ भी पॉजिटिव आई है। अब इन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। शिमलापुरी थाने में कार्यरत 25 वर्षीय महिला कांस्टेबल भी पॉजिटिव आई है। वह पहले से ही होम क्वारंटाइन है। दोनों महिला पुलिस कर्मी कुछ दिन पहले पॉजिटिव आए थाना शिमलापुरी के एएसआइ के संपर्क में आ गई थी।
दस क्षेत्र हाई प्रायोरिटी में
चंद्र नगर, दशमेश नगर, हाता शेरगंज, विवेक विहार, सुखमणि स्ट्रीट कोहाड़ा रोड साहनेवाल, मयुर विहार, गुरु अमरदास कालोनी, ग्यासपुरा, सरजोत नगर, डाबा लोहारा रोड गुरप्रीत नगर, न्यू बैंक कालोनी खन्ना।