Live Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में सामने आए 36 नए केस, महिला की मौत
Live Ludhiana Coronavirus Update
लुधियाना, जेएनएन। जिले में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने का क्रम बदस्तूर जारी है। रविवार शाम को जिले में 36 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें दो पुलिस कर्मी शामिल हैं। इधर, एसबीएस नगर की 60 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। उन्होंने सिविल अस्पताल में दम तोड़ा। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद यहां दाखिल करवाया गया था।
रविवार को मिले नए मामलों में थाना दाखा का 40 वर्षीय एएसआई, सीआईए वन का 50 वर्षीय एएसआई, कुवैत से लौटा गांव राजेवाल निवासी तीस वर्षीय पुरुष, गांव फतेहगढ़ जटाणा निवासी 30 वर्षीय व 36 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा मॉडल टाउन निवासी 42 वर्षीय महिला, संत नगर निवासी 52 वर्षीय महिलाव दो वर्षीय बच्चा, अग्र नगर एक्सटेंशन निवासी 34 वर्षीय पुरुष, सिविल लाइन कुंदनपुरी निवासी 50 वर्षीय पुरुष हेल्थ वर्कर, गुरू नानक निवासी 62 वर्षीय पुरुष, राहो रोड बस्ती जोधेवाल निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, अर्बन एस्टेट जमालपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, जनपथ एस्टेट गांव बैंस निवासी 40 वर्षीय पुरुष, विशाल नगर पक्खोवाल निवासी 25 वर्षीय महिला, माल रोड निवासी 40 वर्षीय महिला शामिल हैं।
इसके अलावा, सीता नगर भारत नगर चौक निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति व 66 वर्षीय महिला, गोल्डन एवेन्यू बसंत एवेन्यू निवासी 52 वर्षीय महिला, पुलिस कालोनी जमालपुर निवासी 50 वर्षीय पुरुष, आनंद नगर हैबोवाल कलां निवासी 34 वर्षीय महिला, सिद्धू पटटी देहरका निवासी 26 वर्षीय हेल्थ वर्कर, समराला के गांव राजेवाल निवासी 39 वर्षीय महिला, मुल्लांपुर निवासी 46 वर्षीय पुरुष, ऊंचा पिंड सुनेत निवासी 62 वर्षीय महिला, बस्ती जोधेवाल सेखोवाल निवासी 40 वर्षीय पुरुष, जनकपुरी निवासी 28 वर्षीय पुरुष, बाबा मुकंद सिंह नगर निवासी 44 वर्षीय महिला हेल्थ वर्कर, हाता मोड तायल निवासी 35 वर्षीय पुरुष, मोती नगर निवासी 21 वर्षीय पुरुष, संदीप कालोनी खन्ना निवासी 43 वर्षीय महिला, एसबीएस नगर निवासी 60 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिले के बाहर के मामलों में हिमाचल प्रदेश का रहने वाला 19 वर्षीय युवक, गुरदासपुर निवासी 71 वर्षीय पुरुष व जालंधर निवासी 40 वर्षीय महिला हेल्थ वर्कर कोरोना पॉजिटिव आई है।
इससे पहले, शनिवार को भी 29 नए केस सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसे कुछ दिन पहले ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि 871 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 750 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि, 121 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके अलावा पेंडिंग 572 सैंपल में से 552 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव और 20 की पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से 19 सैंपल लुधियाना और एक सैंपल ब¨ठडा जिले से संबंधित हैं। अब कोरोना के मरीजों की संख्या अब 1300 हो गई है।
सीएमसी अस्पताल में कोरोना से दम तोड़ने वाले 83 वर्षीय बुजुर्ग को उसके स्वजनों ने 27 जून को दाखिल करवाया था। उक्त बुजुर्ग को गुर्दे में समस्या के साथ-साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही जिले में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 31 हो गई है।
निजी लैब में कोरोना टेस्ट की फीस 2400 रुपये निर्धारित
सिविल सर्जन डॉ. राकेश बग्गा ने बताया कि प्रदेश सरकार व सेहत विभाग की ओर से जारी आदेशों में कोरोना के टेस्ट करवाने के लिए 2400 रुपये तय किए गए हैं। सिविल सर्जन के अनुसार अगर किसी को भी कोरोना वायरस की आशंका हो तो वह प्राइवेट अस्पताल में अपना चेकअप करवा सकते हैं। यही नहीं गरीब लोगों के चेकअप के लिए सिविल अस्पताल में चेकअप और इलाज फ्री है।
फील्डगंज का कूचा नंबर पांच मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित
फील्डगंज के कूचा नंबर पांच को भी सेहत विभाग ने मिनी कंटेनमेंट जोन एलान दिया गया है। यहां से एक साथ आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। जिसके बाद इसे मिनी कंटेनमेंट जोन एलान दिया गया है। इसके बाद इस एरिया को पुलिस ने सभी तरफ से सील कर दिया है। इससे यहां पर किराने की होलसेल की दुकानों को भी बंद करवा दिया गया है। यही नहीं यहां पर सेहत विभाग की टीमों ने भी लोगों का चेकअप करना शुरू कर दिया है।