Move to Jagran APP

Live Ludhiana Coronavirus Update: हबीबगंज और प्रेम नगर में 13 और पॉजिटिव मिले, दो की माैत

Live Ludhiana Coronavirus Update शुक्रवार को लुधियाना के हबीबगंज से तीन और प्रेम नगर से दस कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 08:20 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 04:30 PM (IST)
Live Ludhiana Coronavirus Update: हबीबगंज और प्रेम नगर में 13 और पॉजिटिव मिले, दो की माैत
Live Ludhiana Coronavirus Update: हबीबगंज और प्रेम नगर में 13 और पॉजिटिव मिले, दो की माैत

लुधियाना, जेएनएन। कंटेनमेंट जोन प्रेम नगर और हबीबगंज में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी इन दोनों स्थानों से 13 और लोग संक्रमित मिले हैं। हबीबगंज से 78 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीय महिला और 18 साल की युवती पॉजीटिव आई है। प्रेम नगर से 65 वर्षीय बुजुर्ग, 70 वर्षीय बुजुर्ग, 30 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरुष, 19 वर्षीय युवक, 46 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय पुरुष और 42 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिले हैं। बता दें कि इससे पहले बुधवार को कंटेनमेंट जोन जोन सेंसी मोहलला से नौ लोग पॉजिटिव मिले थे। 

loksabha election banner

इससे पहले, शहर में कोरोना वायरस संक्रमित दो मरीजाें की माैत हाे गई। कोरोना से दम तोड़ने वालों में एक 50 वर्षीय व्यक्ति मोगा से संबंधित है। वह मोहनदेई ओसवाल अस्पताल में भर्ती था। इसके अलावा दूसरा 33 वर्षीय मरीज जीटीबी अस्पताल में भर्ती था। वह बरनाला का रहने वाला था।

इससे पहले वीरवार को कोरोना वायरस की चपेट में 26 लोग आए थे। इसमें से 21 लुधियाना जिले से हैं, जबकि चार दूसरे जिलों व एक दिल्ली से है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा के अनुसार नौ लोग तो अकेले भामियां रोड स्थित कृष्णा कालोनी के वेहड़े से आए हैं।

 भामियां के वेहड़े से 32 वर्षीय पुरुष, दो वर्षीय बच्चा, सात माह की बच्ची, 26 वर्षीय पुरुष, दो माह की बच्ची, 26 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय महिला, 11 माह का शिशु व तीन साल का बच्चा पॉजिटिव आए हैं। गांव मंसूरा से 42 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला व 16 वर्षीय युवक पॉजिटिव आए है। वहीं जगराओं से 35 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय महिला व नौ साल का बच्चा कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। मुंडियां 33 फुटा रोड निवासी 59 वर्षीय पुरुष, जमालपुर निवासी 20 वर्षीय गर्भवती महिला पॉजिटिव आए है।

इसके अलावा फिरोजपुर निवासी 30 वर्षीय पुरुष और मानसा निवासी व अबूधाबी से लौटा 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं दुगरी निवासी 51 वर्षीय पुरुष, जबकि एक व्यक्ति जीटीबी अस्पताल की जांच में पॉजिटिव आया है। डीएमसीएच में मालेरकोटला निवासी बुजुर्ग भी पॉजिटिव आया है। इसके अलावा दिल्ली निवासी एक व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। इसके अलावा डीएमसीएच में भर्ती कृष्ण नगर निवासी 30 साल का युवक, सेक्टर 31 चंडीगढ़ रोड निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति और खन्ना की एक महिला भी पॉजिटिव आई है।

जून में कब कितने मामले आए

 स्वास्थ विभाग की ओर से शहर के इस्लामगंज इलाते को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके बावजूद वहां पर कोई प्रतिबंध ही नहीं हैं। इलाके में पुलिस कर्मचारी तो तैनात किए गए हैं और वह कुर्सी पर आराम से बैठकर बातें करने में मशगूल दिखे, जबकि लोग बिना रोकटोक के आ-जा रहे हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.