IPO रद करने की मांग काे लेकर बैंस से मिला LIC का प्रतिनिधिमंडल, संघर्ष को समर्थन देने की अपील
केंद्र सरकार द्वारा शेयर बेचने की प्रक्रिया को तत्काल रद करने हेतु एलआइसी कर्मचारी राजनीतिक दलों सांसदों व जनप्रतिनिधियों से लगातार सम्पर्क जुटाने के अभियान में जुटे हैं।
लुधियाना, जेएनएन। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलअाइसी) में कार्यरत कर्मचारियों के मुख्य संगठन आॅल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर एलआइसी के वर्तमान स्वरूप को बनाये रखने की मांग की है। केंद्र सरकार द्वारा शेयर बेचने की प्रक्रिया को तत्काल रद करने हेतु एलआइसी कर्मचारी, राजनीतिक दलों, सांसदों व जनप्रतिनिधियों से लगातार सम्पर्क जुटाने के अभियान में जुटे हैं। देश भर में वह अब तक 423 सांसदों, विधायकों और बुद्धिजीवीयों को मिलकर ज्ञापन सौंप चुके हैं |
इस अभियान के तहत लुधियाना मंडल से नार्दन जाेन इंश्याेरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के सचिव अमरजीत सिंह और मंडल अध्यक्ष पीपी सिंह ने लुधियाना से लोक इंसाफ़ पार्टी के सुप्रीमो सिमरजीत सिंह बैंस को ज्ञापन सौंपा। अमरजीत सिंह ने बताया कि जिन उद्देश्यों को लेकर एलआइसी का राष्ट्रीकरण किया था, उसे कंपनी ने पिछले 64 सालों से बखूबी निभाया है।
मात्र 5 करोड़ रुपये की धनराशि से शुरू की गई इस संस्था के पास आज तक़रीबन 32 लाख करोड़ का लाइफ़ फंड है और 31 लाख करोड़ से भी अधिक की संपत्तियां हैं। देश और राष्ट्र निर्माण मे मुख्य भूमिका निभाते हुए आज एलआईसी तक़रीबन 40 करोड़ पॉलिसियों के माध्यम से अपने पालिसीधारकों के बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान करके जनता का विश्वसनीय संस्थान बना हुआ है |
उन्होंने बताया कि सरकार निगम को अब आइपीअाे के माध्यम से निजी हाथों में बेचना चाहती है उपरोक्त परिस्थितियों को दर्शाते हुए प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सिमरजीत सिंह बैंस से अनुरोध किया कि वह एलआइसी के शेयर बेचने के विरुद्ध हमारे संघर्ष को अपना समर्थन दें।