कांग्रेस ने हृदय छलनी करने वालों को दिए पद:गोशा
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने को हरी झंडी मिलते ही सिख समुदाय ने अपना विरोध जताया शुरू कर दिया है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने को हरी झंडी मिलते ही सिख समुदाय ने अपना विरोध जताया शुरू कर दिया है। शुक्रवार को यूथ अकाली दल के बैनर तले रेलवे स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कमलनाथ के पुतले फूंके गए। यूथ अकाली दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि वर्ष 1984 में सिखों की हत्याओं के सूत्रधार कमलनाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित करने से सिख समुदाय के दिलों को ठेस पहुंची है। गोशा ने काग्रेस को सिखों की दुश्मन करार दिया। वे बोले, कि काग्रेस ने हमेशा सिख विरोधी ताकतों को प्रोत्साहित किया। कमलनाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित करने पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने वर्ष 1984 में दिल्ली की सड़कों पर सामूहिक तौर पर सिखों की हत्याएं करने वाले असामिजक तत्वों का नेतृत्व कर हजारों निर्दोष लोगों का खून बहाया। दंगों की जाच करने वाले नानावती आयोग सहित अन्य जाच दलों ने स्पष्ट तौर पर कमलनाथ के खिलाफ साक्ष्य होने के प्रमाण दिए। इसके बावजूद काग्रेस नेतृत्व ने सिख कौम के ह्रदय छलनी कर कमलनाथ को मध्य प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य का मुख्यमंत्री पर आसीन कर सिख विरोधी होने का प्रत्यक्ष प्रमाण दिया। दंगा पीड़ित एसोसिएशन से सुरजीत सिंह प्रधान, कंवलजीत सिंह दुआ, बलराज सिंह भट्ठल, बलविंद्र सिंह बंटी, बीबी गुरदीप कौर, जसमीत सिंह मक्कड, संजीव चौधरी, जसबीर सिंह दुआ, अरविंद्र सिंह अवी, कर्णवीर सिंह कर्ण, हरतेज सिंह, परमिंद्र सिंह गुजराल, मनिंद्र सिंह लाडी, जतिंद्र सिंह, सुरिंद्र सिंह, जगतार सिंह, कमलदीप सिंह सहित अन्य भी उपस्थित थे।