Move to Jagran APP

परमात्मा से शत्रुता करने वाले शक्तिशाली होते हैं : कुमार स्वामी

लक्ष्मी नारायण धाम के प्रमुख ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी महाराज ने संगत को ऑनलाइन संदेश में कहा कि परमात्मा से शत्रुता करके भी परमात्मा की भक्ति ही की जाती है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 04:45 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 05:03 AM (IST)
परमात्मा से शत्रुता करने वाले शक्तिशाली होते हैं : कुमार स्वामी
परमात्मा से शत्रुता करने वाले शक्तिशाली होते हैं : कुमार स्वामी

संसू, लुधियाना : लक्ष्मी नारायण धाम के प्रमुख ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी महाराज ने संगत को ऑनलाइन संदेश में कहा कि परमात्मा से शत्रुता करके भी परमात्मा की भक्ति ही की जाती है। जो परमात्मा की भक्ति शत्रुता के रूप में करते हैं, वे शक्तिशाली होते हैं।

loksabha election banner

कंस ने साक्षात नारायण के अवतार भगवान श्रीकृष्ण से शत्रुता की तो रावण ने भी भगवान श्रीराम से शत्रुता के रूप में भक्ति की। दोनों ही नारायण में समाकर मोक्ष को पा गए। आत्मा विखंडित नहीं होती, नष्ट नहीं होती। आत्मा, परमात्मा का अंश है तो वह परमात्मा कैसे नष्ट हो सकता है। अत: जो हैं वे यही रहेंगे। अर्थात आत्मा शरीर के नष्ट होने के बाद भी यहीं रहेगी। जैन धर्म एक आत्म को मानता है। श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी एको सुमिरो नानका व गीता नैनं छिदन्ति शस्त्राणि की अवधारणा को प्रतिपादित करते हैं। हमारे धर्मग्रंथों में आत्मा व परमात्मा के विषय को विस्तृत रूप से वर्णित किया है। हम परमात्मा को जिस तरह से देखते हैं, वैसा ही हमें उसका अनुभव होता हैं। दीवान टोडर मल्ल सेवा रसोई में मनाया जन्मदिन जागरण संवाददाता, लुधियाना : हिन्दू न्याय पीठ द्वारा शिवपुरी में चलाई जा रही दीवान टोडर मल्ल सेवा रसोई के सेवा कार्यो से प्रभावित होकर कारोबारी तनेजा परिवार रसोई परिसर पहुंचा। न्यायपीठ प्रवक्ता प्रवीण डंग व पदाधिकारियों ने परिवार का स्वागत करते हुए उन्हें न्यायपीठ द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यो से अवगत करवाया। डंग ने बताया कि पांच अगस्त से दीवान टोडरमल सेवा रसोई से सेवा कार्य आरंभ किया गया। इसके तहत लोगों को 10 रूपये में भोजन थाली दी जा रही है।

डंग ने बताया कि कारोबारी जतिदर तनेजा की बेटी नमिता तनेजा के जन्मदिन पर तनेजा परिवार द्वारा सहायता की गई है। डंग ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि आज युवा पीढ़ी दीवान टोडरमल जी की गुरु प्रति सेवा भावना से प्रेरित होकर अपना जन्मदिन दीवान टोडरमल सेवा रसोई में सहयोग देकर मना रहे है। इस अवसर पर अश्वनी कत्याल, जगदीश रिकू, राजेश शर्मा, भूपिंदर बंगा, कृष्ण डंग, अभिषेक, दीपक कुमार, मदन लाल डंग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.