Move to Jagran APP

लुधियाना में शादी की नीयत से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना में शादी की नीयत से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने दो मामलों में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं एक अन्य मामले में बिना बताए निकली नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

By Rajan Kumar Edited By: Vinay kumarPublished: Sun, 02 Oct 2022 01:36 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 01:36 PM (IST)
लुधियाना में शादी की नीयत से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में शादी की नीयत से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिया गया।

जासं, लुधियाना। शादी की नीयत से दो नाबालिग का अपहरण करने के दो मामलाें में पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज किए हैं। एक अन्य मामले में बिना बताए निकली नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर एक अलग से केस दर्ज किया है। थाना शिमला पुरी पुलिस ने डाबा रोड के अमर नगर की गली नंबर 7 निवासी महिला की शिकायत पर गुरु अंगद देव कालोनी की गली नंबर 9 निवासी हरपिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 28 सितंबर की सुबह उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से भारत नगर चौक स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए गई, मगर लौट कर घर वापस नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा कर ले गया

loksabha election banner

है।

थाना दरेसी पुलिस ने न्यू शिव पुरी की गली नंबर 6 निवासी महिला की शिकायत पर शिव पुरी स्थित कंवल बेकरी के राहुल पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी 17 साल 4 महीने की बेटी कंवल बेकरी में काम करती थी। गत 30 सितंबर की सुबह वो काम पर गई, मगर लौट कर वापस नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा कर ले गया है।

थाना टिब्बा पुलिस ने न्यू सुभाष नगर गली नंबर 10/4 निवासी अरुण कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 22 सितंबर की सबह 9 बजे उसकी 17 वर्षीय बहन गीता देवी घर से अपनी सहेली सरिता से मिलने के लिए उसके घर गई, मगर लौट कर वापस नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.