खेतों में लगाई आग, दो नामजद
जासं, लुधियाना: गाव पंज डेरा गोइदवाल में एक किसान ने खेतों में गेहूं की कटाई के बाद
जासं, लुधियाना: गाव पंज डेरा गोइदवाल में एक किसान ने खेतों में गेहूं की कटाई के बाद खेतों में आग लगा दिया। पुलिस ने सरकार के आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप में दो किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना लाडोवाल के जाच अधिकारी ने बताया कि 14 मई को उन्हे सूचना मिली थी कि आरोपी सुखविंदर सिंह निवासी गाव पंज डेरा गोइंदवाल ने गेहूं की कटाई के बाद अपने खेतों में आग लगा दी है। मौके पर पहुंचकर घटना की स्थिति का जायजा लेने के बाद उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, थाना कुमकलां पुलिस ने कोट गंगू राय के निवासी साधू सिंह के खिलाफ गेहूं की कटाई के बाद खेतों में आग लगाने के मामले में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता खुसविंदर सिंह ने बताया कि साधू सिंह ने गेहूं की कटाई करने के बाद अपने खेतों में आग लगा दी। जिस कारण उसके खेतों का भी नुकसान हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।