खन्ना में मंडल प्रधान के चुनाव में भिड़े भाजपाई, जमकर हुआ हंगामा Ludhiana News
त पर हुए हंगामे के बाद सभी लोग नीचे ड्राइंग रूम में आ गए। यहां भी दिनेश विज व उनके समर्थकों की जिला प्रधान अजय सूद और जिला सचिव संजीव मोदगिल के साथ तीखी बहस हुई।
खन्ना, जेएनएन। खन्ना भाजपा मंडल के प्रधान के चुनाव के दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बैठकं मौजूदा प्रधान दिनेश विज और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने अनूप शर्मा को नया प्रधान बनाने का विरोध करते हुए कहा कि चोरी-छुपे नियुक्ति की गई है। जबकि नियम चुनाव कराने का है। हालात इतने बिगड़ गए कि बहसबाजी से शुरू हुई बात हाथापाई की नौबत तक पहुंच गई।
गुस्से में प्रधान दिनेश विज ने चुनाव सह प्रभारी और जिला सचिव संजीव मोदगिल के गले में डाला गया सिरोपा खींच कर उतार दिया। इस बात पर बैठक में काफी हंगामा हुआ। भाजपा खन्ना मंडल के प्रधान के चयन के लिए पूर्व मंडल प्रधान जसपाल लोटे के आवास पर बैठक थी। बैठक के समय को लेकर भी विवाद है। दिनेश विज का कहना है कि बैठक 5 बजे थी, लेकिन उन्हें समय 5:30 का बताया गया और उनके पहुंचने से पहले ही बिना चुनाव के अनूप शर्मा को प्रधान नियुक्त कर दिया गया।विज ने बैठक वाले स्थान पर पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया और धोखा और नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया।
छत के बाद ड्राइंग रूम में भी उलझे
छत पर हुए हंगामे के बाद सभी लोग नीचे ड्राइंग रूम में आ गए। यहां भी दिनेश विज व उनके समर्थकों की जिला प्रधान अजय सूद और जिला सचिव संजीव मोदगिल के साथ तीखी बहस हुई। चयन प्रक्रिया पर उठाए सवार दिनेश विज ने सारी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी करार दिया। भाजपा के सीनियर नेताओं ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन विज ने किसी की नहीं सुनी और शोर मचाना जारी रखा। इस सारे हंगामे के दौरान नए चुने गए प्रधान अनूप शर्मा सोफे पर चुपचाप बैठे रहे।
बूथ प्रधान करते हैं चुनाव : विज
दिनेश विज ने कहा कि मंडल प्रधान का चुनाव बूथ प्रधान करते हैं। पार्टी द्वारा कोई भी नाम अभी तक तय नहीं किया गया। अगर किया है तो उसे ऐलान करने का अधिकार केवल संगठन चुनाव प्रभारी राजीव कतना के पास है। संजीव मोदगिल के पास कोई अधिकार नहीं है। इस मौके मंडल पदाधिकारियों को भी नहीं बुलाया गया और ना ही बूथ प्रधानों को। अनूप ने पार्टी के कोई काम नहीं किया उन्होंने कहा कि अनूप शर्मा ने पार्टी के लिए कभी कोई काम नहीं किया।
हाईकमान के आदेश पर हुआ अनूप शर्मा का चुनाव: मोदगिल
चुनाव सह प्रभारी संजीव मोदगिल ने कहा कि हाईकमान के आदेश पर अनूप शर्मा का प्रधान के रूप में चुनाव हुआ है। मौके पर काफी बूथ प्रधान मौजूद थे। सारी प्रक्रिया को नियमों के आधार पर पूरा किया गया है। मोदगिल ने कहा कि दिनेश विज और उनके साथियों ने अनुशासन को तोड़ा है और उनकी शिकायत हाईकमान से की जाएगी।
अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कतना
जिला खन्ना चुनाव प्रभारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव कतना ने कहा कि वे भादसो मंडल के चुनाव में व्यस्त थे। चुनाव सह प्रभारी संजीव मोदगिल को उन्होंने ही भेजा था। मोदगिल के पास खन्ना मंडल प्रधान को नियुक्त करने का पूरा अधिकार था। कतना ने कहा कि पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों पर सर्वसम्मति से ही अनूप शर्मा को मंडल खन्ना प्रधान चुना गया है। उन्होंने दिनेश विज की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिला प्रधान की ओर से जो भी रिपोर्ट सौंपी जाएगी उसके अनुसार दिनेश विज पर अनुशासनात्मक कारवाई की जाएगी।
भारी विरोध बावजूद अनूप शर्मा बने मंडल प्रधान
भारी विरोध और हंगामे के बीच भाजपा खन्ना मंडल का प्रधान अनूप शर्मा को बना दिया गया। इस दौरान सह प्रभारी संजीव मौदगिल और जिला प्रधान अजय सूद ने देखरेख की। अनूप शर्मा को सर्वसम्मति से खन्ना मंडल का प्रधान चुना गया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें