पारिवारिक रिश्तों की विद्यार्थी समझें अहमियत: परम निमाणा
खालसा कालेज फार वूमेन सिविल लाइंस में पारिवारिक मोह दीयां तंदा विषय पर कावि गायन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर पंजाबी भाषा के गायक और शायर परम निमाणा इस दौरान शामिल हुए।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : खालसा कालेज फार वूमेन सिविल लाइंस में पारिवारिक मोह दीयां तंदा विषय पर कावि गायन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर पंजाबी भाषा के गायक और शायर परम निमाणा इस दौरान शामिल हुए। कालेज प्रिसिपल डा. मुक्ति गिल ने मुख्य मेहमान का स्वागत किया। परम ने साहित्यिक गीतों और कविताओं के द्वारा साहित्यिक एवं पारिवारिक माहौल बनाया। विद्यार्थियों को संबोधित करते वह बोले कि पारिवारिक रिश्तों की अहमियत उन्हें समझनी चाहिए। वहीं रिश्तों को मोह और सांझ के साथ जोड़े रखने तथा पंजाबी विरसे और सभ्याचार से जुड़े रहने की भी बात कही। इस मौके पर कालेज के विद्यार्थियों ने भी कविताएं प्रस्तुत की जोकि पंजाबी विरसे और सभ्याचार को दर्शाती रही। परम निमाणा ने इस मौके पर अपनी पलेठी एलबम पंज-आब को भी रिलीज किया। वाइस प्रिसिपल और पंजाबी विभाग की प्रमुख डा. परमजीत कौर पासी ने कार्यक्रम के समापन मौजूद सभी का धन्यवाद किया।