Bigg Boss 14: लुधियाना में बोले अभिनव शुक्ला के माता-पिता- कविता कौशिक ने राई का बनाया पहाड़
Bigg Boss 14 टीवी रियलिटी शो में टीवी व फिल्म एक्टर और उनकी पत्नी रुबिका लियाकत के अभिनेत्री कविता कौशिक के साथ विवाद ने चर्चित हुई हैं। कविता कौशिक के आरोपों के बाद अभिनव के माता-पिता बेटे के बचाव में सामने आए हैं।
लुधियाना, [राधिका कपूर]। Bigg Boss 14: एक निजी टीवी के रियलिटी शो में शामिल टीवी व फिल्म कलाकार अभिनव शुक्ला और उनकी अभिनेत्री रुबीना दिलैक विवादों के कारण के कारण चर्चाओं में बने हुए हैं। उनका टीवी कलाकार कविता कौशिक से उनके विवाद के कारण बिग बॉस के घर और देशभर में बवाल सा मच गया। पूरे मामले में लुधियाना के रहने वाले अभिनव शुक्ला के पक्ष में उनके माता-पिता सामने आए हैं। उनका कहा है कि कविता कौशिक ने राई का पहाड़ बना दिया। छोटी सी बात को इस तरह विवाद बनाना गलत और दुखद है।
बता दें कि बिग बाॅस14 (Bigg Boss) में लुधियाना के रहनेवाले अभिनव शुक्ला भी शामिल हैं। उनके साथ उनकी पत्नी रुबीना दिलैक भी हैं। पहले रुबीना और अभिनव के अलग होने को लेकर शो के दौरान खुलासे से सनसनी मच गई थी। अब टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक और उनके पति के आरोप से विवाद पैदा हाे गया है।
बिग बॉस शो में पहले पति-पत्नी के रिश्तों पर सवाल उठा था, फिर रूबीना दिलैक और शो की दूसरी प्रतिभागी कविता कौशिक दोनों के बीच झगड़ा होता रहा। बाद में विवाद के दौरान कविता बिग बास का घर छोड़ चली गई थी। इससे लुधियाना में रह रहे उनके माता-पिता परेशान हो गए और बेटे को लेकर चिंतित हो गए।
अभिनव के पिता डा. केके शुक्ला व मां राधा शुक्ला ने कहा है कि कविता चौधरी छोटी सी बात को बेवजह बड़ा मुद्दा बना रही है। वह पता नहीं क्यों राई का पहाड़ बना रही है। बीते सप्ताह उनकी बहू रुबीना और कविता का झगड़ा हुआ था और इसका बदला वह इस तरह अभिनव पर झूठे आरोप लगा कर ले रही है।
बेटा-बहू दोनों अचछा खेल रहे
अभिनव शुक्ला के माता-पिता ने बोले, बेटा और बहू दोनों ही अच्छा खेल रहे हैं। हम लोगों के अलावा बाहर के लोग भी दोनों के खेल को पसंद कर रहे हैं। दोनों की ही काफी फैंस फालविंग है। पिता डा. केके शुक्ला ने कहा कि जो आरोप कविता कौशिक उनके बेटे पर लगा रही है तो मैं बता दूं कि अभिनव एक सच्चा और अच्छा इंसान है।
शो के जरिए ही जाना कविता कौशिक का स्वभाव
अभिनव के माता-पिता ने कहा कि बिग बास 14 (Bigg Boss) के जरिए ही उनको कविता कौशिक के स्वभाव जानने का मौका मिला है। दरअसल साफ लगा कि वह झगड़ालू स्वभाव की हैं। उनका कहना है कि शो में कविता पहले एजाज से लड़ी थीं तो इसके बाद रूबीना के साथ झगड़ा किया। कविता का स्वभाव हर किसी के साथ झगड़ा करने वाला लगता है।
यह भी पढ़ें: CoronaVirus: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की खास सोच आई सामने, जानें क्यों मेदांता में नहीं हुए भर्ती
यह भी पढ़ें: सपनों ने दी हिम्मत, चंडीगढ़ के सिक्योरिटी गार्ड का बेटा बना लेफ्टिनेंट, जानें संघर्ष की अनोखी कहानी
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए